Protool

जुड़वां बच्चों के साथ घर पहुंचे विवेक-दिव्यांका, दादी-नानी ने उतारी नजर, नन्हें मेहमानों का किया ग्रैंड वेलकम

Last Updated:

टेलीविजन के लोकप्रिय कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में जुड़वां बेटों का स्वागत किया है. पेरेंट्स बनने के बाद दोनों पहली बार अपने नवजात बच्चों के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए. अस्पताल से बाहर निकलते समय कपल ने हंसते हुए पैपराजी का आभार जताया और एक खास रिक्वेस्ट की.

जुड़वां बच्चों के साथ घर पहुंचे विवेक-दिव्यांका, दादी-नानी ने उतारी नजरZoom

दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों के साथ घर पहुंचे.

नई दिल्ली.  टीवी जगत के सबसे चहीते कपल्स में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल का आनंद ले रहे हैं. कपल ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है. दोनों के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने बच्चों के साथ अपने घर पहुंचे हैं. कपल ने पैपराजी के सामने पोज दिया है.

शुक्रवार, 30 मई को सामने आए एक वीडियो में दिव्यांका और विवेक अपने जुड़वां बेटों के साथ अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दिए. इस दौरान दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही थी. अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी कार को नीले गुब्बारों से सजाया गया था, जो इस खास मौके की खुशी को और बढ़ा रहे थे.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *