Last Updated:
बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘’बंदर’’ 5 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है. इन दिनों बॉबी और सान्या अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. बॉबी देओल ने हालिया इंटरव्यू में अपनी फिल्म के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए.

नई दिल्ली. बॉबी देओल ने साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की ‘’एनिमल’’ से पर्दे पर जबरदस्त कमबैक किया. ये फिल्म उनके लिए वरदान साबित हुई. रणबीर कपूर की ‘’एनिमल’’ में विलेन के रोल से बॉबी देओल ने खुब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद एक्टर के पास ऑफर्स की लाइन लग गई. वो आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड और साउथ की फिल्म ‘कंगुवा’ में दिखे थे.

‘एनिमल’ से कमबैक के बाद बॉबी देओल लगातार काम कर रहे हैं. इस शुक्रवार को उनकी फिल्म ‘बंदर’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में वो सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के लिए बॉबी देओल आप की अदालत में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की.

इस बातचीत के दौरान बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो गए. वो कहते हैं कि उनके पिता ने बचपन में उनका नाम कद्दू रखा था और आज भी उनका निकनेम कद्दू है. अपने नाम की शुरुआत का किस्सा साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि आखिर उनका नाम कैसे पड़ा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉबी देओल कहते हैं कि उनका परिवार अपने खाने की चीजें खुद उगाता था. एक बार वो अपने गार्डन में कद्दू देखखर अपने पिता धर्मेंद्र से पूछ रहे थे कि ये क्या है जिसपर उन्होंने कद्दू बताते हुए उनका नाम कद्दू ही रख दिया. बॉबी देओल कहते हैं कि वो अपने पिता के बेहद करीब थे और वो उन्हें काफी मिस करते हैं.

एक्टर ने खुलासा किया कि वो बचपन में अपना ज्यादातर समय अपने पिता के साथ ही बिताते थे. उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि वो 14 साल की उम्र तक अपने पिता के साथ सोते थे. एक्टर कहते हैं कि वो जब भी बीमार होते थे उनके पिता उन्हें पकड़कर सो जाते और वो खुद-ब-खुद ठीक हो जाते थे.

ब़ॉबी कहते हैं कि जब वो छोटे थे तो धर्मेंद्र 3-4 शिफ्ट में काम किया करते थे. वो रात को बहुत देर से घर लौटते थे. बॉबी उनका इंतजार करते रहते और जब वो काम से रात को लौटते तो वो उन्हीं के पास सो जाते थे. धर्मेंद्र को याद करते हुए लाडले बॉबी की आंखें भर आईं.

इस बारे में वो आगे कहते हैं कि वो 14 साल की उम्र तक पिता के पास सोते थे जिस वजह से उनमें भी पिता की कुछ आदतें आ गई हैं. वो कहते हैं कि हीमैन अपने कमरे की लाइट ऑन रखकर ही सोते थे. उन्हें आदत थी कि वो कमरे की लाइट ऑन छोड़ दें वरना उन्हें नींद नहीं आती थी.

इस बारे में आगे बात करते हुए बॉबी देओल कहते हैं कि जब उनकी शादी हुई तो इस वजह से उनकी पत्नी तान्या से काफी बहस भी होती थी. उन्हें अपने पापा की तरह कमरे में लाइट ऑन करके सोने की आदत है और इससे पत्नी को परेशानी होती थी. दोनों आपस में इस बात पर भिड़ जाते थे.

धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते के बारे में आगे बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि वो बचपन से अपने पापा को हीरो मानते थे और वो हमेशा से उन्हीं की तरह बनना चाहते थे. जब भी कोई टीचर उनसे पूछती कि वो बड़े होकर क्या बनेंगे तो वो हमेशा बस एक ही जवाब देते कि वो हीरो बनना चाहते हैं.

