Last Updated:
70 के दशक में की वो खूबसूरत हसीना, जिसने करियर में कई हिट दीं. जितेंद्र, शशि कपूर और अनिल कपूर समेत हर स्टार के साथ काम किया. लेकिन करियर की दूसरी फिल्म से ही उन्हें खलनायिका का टैग मिल गया. एक वक्त था, जब इस एक्ट्रेस के लुक पर प्रोड्यूसर भी फिदा होकर उनकी खूब खुशामद करते थे.

नई दिल्ली. 70 और 80 के दौर में हर फिल्म में इस हसीना का रोल जरूर होता था. फिल्म में वह अक्सर एक गुस्सैल सास और नकचढ़ी ननद के रोल में नजर आती रहीं. लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने राजेश खन्ना संग भी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया था. लेकिन बाद में वैंप का किरदार अदा कर उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया.

इंडस्ट्री में ‘मोना डार्लिंग’ के नाम से मशहूर हुईं वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, एक्ट्रेस बिंदू हैं. आज बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं, जिन्हें लोग रियल लाइफ में भी नेगेटिव समझते थे. 70 और 80 के दशक में जब भी फिल्मों में ग्लैमर, स्टाइल और दमदार खलनायिका की बात होती थी, तो सबसे पहले बिंदू का नाम सामने आता था.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिंदू ने अपने करियर की शुरुआत हीरोइन बनने के सपने के साथ की थी. लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग पहचान दी और वह हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार वैम्प बन गईं.बिंदू देसाई के पिता नानूभाई देसाई चाहते थे कि वो डॉक्टर या इंजीनियर बने.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन किस्मत ने उन्हें हीरोइन बना दिया. बिंदू को सिनेमा से लगाव था और वो बहुत खूबसूरत भी थी. लेकिन विटी फेस होने की वजह से उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस रोल ऑफर नहीं हुआ. करियर की दूसरी फिल्म ने तो उनकी पूरी किस्मत ही बदल दी थी. अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1962 में फिल्म ‘अनपढ़’ से की थी.

बिंदू को करियर में असली पहचान साल 1969 में आई फिल्म ‘दो रास्ते’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने एक निगेटिव किरदार निभाकर लोगों को चौंका दिया था. इस फिल्म के बाद उन्हें लगातार इसी तरह के रोल ऑफर होने लगे थे. ग्लैमरस रोल तो जैसे उन्हें मिलने ही बंद हो गए ते. यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.

यूं तो बिंदू ने अपने करियर में हर हीरो के साथ काम किया है. लेकिन राजेश खन्ना के साथ तो उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. फिल्म में वह प्रेम चोपड़ा के साथ नजर आई थीं. साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटी पतंग’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

बिंदू की वो फिल्म आज भी क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने बिंदू के करियर को नई उड़ान दी थी. उस दौर में प्रोड्यूसर तो उनकी खूबसूरती पर फिदा रहते थे. ये खुलासा खुद बिंदू ने कपिल के शो में किया था. उन्होंने बताया था कि वह शशि कपूर के साथ एक फिल्म कर रही थी, जिसमें प्रोड्यूसर अक्सर उनसे पूछते था कि उनके खाने के लिए क्या मंगाना है, लेकिन वह कहते थे कि तुम्हें अकेले ही खाना है.

अपनी बात रखते हुए बिंदू ने कहा कि शशि कपूर अक्सर कहते थे कि कबाब मंगा लो और मैं उनके कहने से मंगा लिया करती थीं. लेकिन शशि जी चट कर जाते थे. बिंदू अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. उनकी खूबसूरती, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस का हर कोई दीवाना था. लेकिन 90 के दशक के बाद वह ज्यादातर खड़ूस सास और ननद के रोल में ही नजर आती थीं.

