Last Updated:
सलमान खान का 1998 का ब्लैकबक शिकार मामला इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है. इस केस पर प्रोड्यूसर अमित जानी फिल्म ‘काला हिरण’ बनाने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर सलमान खान की लीगल टीम ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को नोटिस भेजा जिसके बाद अमित जानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिएक्ट किया. वो कहते हैं कि सलमान की आदत है लोगों को डराना और अगर उन्हें लगता है कि वो डर जाएंगे तो ऐसा नहीं है.
अमित जानी ने लीगल नोटिस पर किया रिएक्ट.
नई दिल्ली. साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर ‘ब्लैकबक’ के शिकार का आरोप है. इस मामले में अब फिल्म बनने जा रही है. प्रोड्यूसर अमित जानी ‘ब्लैकबक’ के शिकार पर फिल्म काला हिरण लेकर आ रहे हैं. इस मामले में सलमान खान ने फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजा है. भाईजान द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद अब फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसपर रिएक्ट किया है.
अमित जानी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘इन नोटिस का मकसद डर पैदा करना है ताकि लोग उनके दबाव में आ जाएं. यह उनकी आदत है लोगों को डराने की. लेकिन मैं इतनी आसानी से डरने वाला नहीं हूं. उन्हें लगता है कि मैं खत्म हो गया हूं, तो उन्हें बता दूं कि मैं अभी भी यहां हूं’.
क्या है ‘काला हिरण’ मामला?
अमित जानी और भरत श्रीनाट 1998 में ब्लैकबक शिकार केस पर आधारित फिल्म बना रहे हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी सलमान खान की लीगल टीम ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की ओर से लॉ फर्म डीएसके लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक कानूनी नोटिस जारी किया है.
सलमान खान ने भेजा नोटिस
24 अप्रैल 2026 को भेजे गए इस नोटिस में फिल्म से जुड़े सभी काम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा गया है. इस नोटिस में साफ कहा गया है कि मेकर्स को इसके प्रोडक्शन, प्लानिंग, प्रचार से जुड़े सभी कामों को तुरंत रोक देना चाहिए. साथ ही फिल्म से जुड़े पक्षों से बिना किसी शर्त के लिखित रूप में माफी मांगने के लिए भी कहा गया है.
एक्टर की लीगल टीम का कहना है कि फिल्म का विषय अभिनेता के अधिकारों और चल रही न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. टीम का कहना है कि फिल्म का असर न्यायिक प्रक्रिया पर पड़ सकता है औऱ इससे सलमान खान की छवि भी खराब होगी.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

