Protool

भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए हैं अच्छा मौका? इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही उनकी रोमांटिक फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ और रणबीर कपूर के किरदार को लेकर खुलकर बात की हैं और इसे उनकी लाइफ के लिए फायदेमंद बताया है.

वो अपने किरदारों से बहुत कुछ सीखते हैं…

फिल्मीबीट के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, ‘रणबीर किसी भी तरह का रोल कर सकते हैं. वो ऐसे एक्टर हैं, जो हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. मुझे खुशी है कि वो भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वो इस किरदार को एक अलग गहराई और वास्तविकता दे सकते हैं. रणबीर अपने निभाए गए किरदारों से बहुत कुछ सीखते हैं और उन्हें अपने जीवन में भी अपनाते हैं. भगवान राम जैसा रोल निभाने से रणबीर को पर्सनली बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा.’

ये भी पढ़ें: 3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये

रामायण की टीम और स्टारकास्ट

कुछ समय पहले ही ‘रामायण’ से भगवान राम का टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं. हालांकि कई फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की. फिल्म में रणबीर सिर्फ भगवान राम नहीं, बल्कि भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखाई देंगे. इस मेगा बजट फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. 

कब रिलीज होगी इम्तियाज की फिल्म?

वहीं बात करें इम्तियाज अली की फिल्म की, तो ‘मैं वापस आऊंगा’ एक अधूरी प्रेम कहानी को दिखाएगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर को भी फैंस ने पसंद किया हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘वो 20 साल से देश को प्राउड फील करा रही हैं…’ ऐश्वर्या का मजाक उड़ाने वालों पर भड़कीं माधुरी दीक्षित

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *