Last Updated:
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ट्रेंडी आउटफिट, शानदार स्टाइलिंग और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में नजर आईं भूमि ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनके इस लेटेस्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
भूमि पेडनेकर की फोटोज मचा रहीं तहलका. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)
नई दिल्ली. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने एक नया फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में भूमि बेहद कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. भूमि की इन फोटोज से फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं. एक्ट्रेस ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया था.
फोटोशूट के लिए भूमि ने मॉडर्न और ट्रेंडी आउटफिट चूस किया, जिसने उनके पूरे लुक को और स्टाइलिश बना दिया. मिनिमल मेकअप, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और आत्मविश्वास से भरे एक्सप्रेशंस ने उनकी तस्वीरों में चार चांद लगा दिए. अभिनेत्री ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देकर अपने फैशन स्टेटमेंट को बखूबी पेश किया.
छा गया भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस लुक
भूमि पेडनेकर ने ग्रेसिया मैगजीन के लिए ये फोटोशूट कराया. एक्ट्रेस ने कई फोटोज की सीरीज शेयर की है. पहली फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक वेस्ट कोट और क्वार्टर ब्लैक पैंट पहने दिख रही हैं. उन्होंने ओवरऑल लुक को हाई हील्स के साथ पूरा किया. एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल ज्वैलरी के साथ पूरा किया.
View this post on Instagram

