Last Updated:
डॉन 3 विवाद: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में बस एक ही फिल्म के चर्चे हैं और वो फिल्म भी ऐसी जो अभी तक बनी भी नहीं है. फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़ा घमासान मचा हुआ है. इस मामले में इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई है.

नई दिल्ली.फरहान अख्तर का आरोप है कि रणवीर सिंह की वजह से उन्हें 45 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है. एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी जिसके बाद से पूरा विवाद शुरू हुआ. फरहान ने रणवीर सिंह से करीबन 45 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की है.

एक्टर ने ये रकम चुकाने से साफ मना कर दिया जिसके बाद ये मामला FWICE के पास जा पहुंचा. फेडरेशन का कहना है कि उन्होंने रणवीर सिंह को 3 बार इनवाइट भेजा लेकिन अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना तो दूर एक्टर ने उनके इनवाइट का जवाब तक नहीं दिया.

इस मामले में आगे फैसला लेते हुए FWICE ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी किया. इस निर्देश के अनुसार जब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं ले लिया जाता है, रणवीर के साथ इंडस्ट्री के वर्कर्स काम नहीं करेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विवाद को बढ़ता देख रणवीर सिंह ने समझौते की पहल की. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने फरहान के सामने एक बड़ा ऑफर रखा और इसके साथ ही उन्होंने फरहान की बहन जोया के सामने भी एक बड़ा ऑफर पेश किया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने फरहान के साथ भविष्य में किसी फिल्म में काम करने का ऑफर रखा. उन्होंने उनके और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी के सामने ये ऑफर पेश किया जिसे दोनों ने तुरंत रिजेक्ट कर दिया.

इसके साथ ही इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने फरहान की बहन और डायरेक्टर जोया के सामने भी एक ऑफर रखा. उन्होंने जोया के साथ भी भविष्य में किसी फिल्म में काम करने का ऑफर रखा है.

रणवीर सिंह साल 2019 में आई फिल्म गली बॉय में जोया अख्तर के साथ काम कर चुके हैं. ये सुपरहिट साबित हुई थी और इससे रणवीर के करियर को जबरदस्त पुश भी मिला था. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखे थे. जोया अख्तर की फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी.

मीडिया पोर्टल के सूत्रों के अनुसार अभी तक जोया ने इसपर रिएक्शन नहीं दिया है जबकि फरहान अख्तर ने सीधे तौर पर ऑफर ठुकरा दिया है. इस मामले को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. हर किसी को इंतजार है कि आखिर अब ये विवाद कौन सा नया मोड़ लेता है.

