Last Updated:
बॉलीवुड के पुराने रिश्तों की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है. सालों बाद पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग अपने रिश्ते को याद करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. पूजा ने बिना ज्यादा खुलासा किए कहा कि वह रिश्ता उनकी जिंदगी का बेहद खूबसूरत दौर था और बॉबी ‘जादुई इंसान’ थे. हालांकि, उन्होंने ब्रेकअप की वजहों पर बात करने से साफ इनकार कर दिया. अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने हाल ही में एक्टर बॉबी देओल के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. सालों बाद पहली बार पूजा ने अपने और बॉबी के रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वह उनकी जिंदगी का ‘जादुई दौर’ था. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह अपने ब्रेकअप की वजहों पर आज बात नहीं करना चाहतीं क्योंकि रिश्तों की गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है.

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट से उनके करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे गए. बातचीत के दौरान जब उनसे महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ छोड़ने को लेकर सवाल हुआ तो पूजा ने बताया कि ‘डैडी’ फिल्म से डेब्यू करने के बाद वह मेनस्ट्रीम सिनेमा में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उनका बॉयफ्रेंड उनके फिल्मी करियर को लेकर बहुत सपोर्टिव नहीं था.

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉबी देओल थे तो पूजा ने साफ किया कि वह बॉबी से बाद में मिली थीं. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोनों प्यार में थे, तो पूजा मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘बिल्कुल… आखिर उनसे प्यार न करने जैसी बात ही क्या थी?’ पूजा ने बॉबी देओल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा, ‘वह मेरी जिंदगी का बहुत खूबसूरत और जादुई समय था. बॉबी एक बेहद खास इंसान थे और उनके साथ रहना बहुत अच्छा अनुभव था.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला. इस बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा कि समय के साथ दोनों अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए. लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने की वजहों पर चर्चा करने से साफ इनकार कर दिया.

पूजा ने कहा कि आज सार्वजनिक रूप से किसी पुराने रिश्ते की बारीकियों पर बात करना सही नहीं होगा, खासकर तब जब सामने वाला व्यक्ति अपनी शादीशुदा जिंदगी में हैं, दो बच्चों के पिता हैं और करियर में आगे बढ़ चुका हो. मुझे ‘एनिमल’ में उनसे प्यार हो गया था. मेरे लिए उन्होंने वह फिल्म बना दी. मैं उनकी सफलता से बहुत खुश हूं.

पूजा ने कहा कि वे किसी पुराने रिश्ते को ट्रिवियलाइज नहीं करना चाहतीं. ‘जिस समय के साथ मैंने किसी को बिताया है… यह क्यों काम नहीं किया, इस पर चर्चा करके उस रिश्ते को छोटा नहीं करना चाहती. यह काम करता रहा जब तक काम करता रहा. बस… अभी के लिए डिग्निटी और ग्रेस बनाए रखना जरूरी है. न सिर्फ अपनी जिंदगी के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी जो कभी आपकी जिंदगी में रहे और जो अब उनकी जिंदगी में हैं.’

बॉबी देओल ने 1996 में तान्या देओल से शादी की. कपल के दो बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल हैं. पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, जो 11 साल बाद अलग हो गई. बॉबी देओल ने 1995 में ‘बरसात’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘हमराज’, ‘अपने’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अच्छी पहचान बनाई. बॉबी जहां अब एक बार फिर एक्टिंग में सक्रिय हैं. वहीं, पूजा आज भी फिल्म प्रोडक्शन और निर्देशन में कदम रख चुकी हैं.

