Last Updated:
IMDb Most Popular Indian Celeb This Week: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े सितारे ही लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं. आईएमडीबी यानी इंटरनेट मूवी डेटाबेस द्वारा जारी इस हफ्ते के सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट में एक बाल कलाकार ने धमाल मचा दिया है. सिर्फ एक फिल्म करके ये कलाकार रातोंरात स्टार बन गया और ऐश्वर्या राय बच्चन, थलापति विजय, जूनियर एनटीआर सहित कई नामी सितारों को पछाड़ टॉप पर जगह कायम की है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ एक नया चेहरा अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गया है. सिर्फ एक फिल्म ने इस यंग एक्टर की किस्मत ऐसी बदली कि आईएमडीबी की ताजा रैंकिंग में उसने ऐश्वर्या राय, विजय और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज सितारों को भी पछाड़ दिया. खास बात यह है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसने 14 साल के लड़के का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया. फिल्म OTT पर आते ही सोशल मीडिया पर उसकी एक्टिंग की जमकर तारीफ होने लगी और देखते ही देखते लोग उसके बारे में जानने के लिए आईएमडीबी प्रोफाइल सर्च करने लगे. अब यह नया स्टार इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भारतीय सितारों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. जानते हैं ये कौन है?

भारतीय सिनेमा में इस बार एक नए कलाकार ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया है, जो दिखता चाइल्ड आर्टिस्ट है. आईएमडीबी की इस हफ्ते की ‘मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी’ लिस्ट में युधवीर अहलावत नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय, ऐश्वर्या राय, जूनियर एनटीआर और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram

यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि युधवीर अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कर्तव्य’ में 14 साल के लड़के के रोल में नजर आए हैं. आईएमडीबी हर हफ्ते दुनिया भर के 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के प्रोफाइल विजिट के आधार पर यह लिस्ट तैयार करता है. 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ में युधवीर अहलावत ने सैफ अली खान के साथ काम किया. फिल्म में वे एक 14 साल के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे हिट जॉब (हत्या) के लिए मजबूर किया जाता है और सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी सुरक्षा करते हैं. फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

युधवीर के परफॉर्मेंस की आलोचकों और दर्शकों ने खूब तारीफ की, जिसके चलते उनके आईएमडीबी प्रोफाइल पर विजिट्स में भारी उछाल आया. हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले युधवीर अहलावत ने अपना अभिनय सफर 2019 में फिल्म ‘सांड की आंख’ से शुरू किया था. इसके बाद वे फिल्म ‘लव हॉस्टल’ और वेब सीरीज ‘Co-Ed’ में भी नजर आए. कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में युधवीर ने बताया था कि हालांकि, वे स्क्रीन पर बहुत छोटे दिखते हैं, लेकिन असल में वे नाबालिग नहीं हैं. फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram

IMDb की इस लिस्ट में युधवीर ने कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया. ऐश्वर्या राय बच्चन, जो हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चर्चा में थीं, इस सूची में तीसरे नंबर पर रहीं. वहीं अभिनेता विजय, जो इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में सक्रियता को लेकर सुर्खियों में हैं, चौथे स्थान पर रहे। जूनियर एनटीआर 24वें नंबर पर रहे, जबकि शाहरुख खान और आलिया भट्ट इस बार टॉप-30 में भी जगह नहीं बना पाए. फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram

आईएमडीबी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘युधवीर सच में पहले नंबर के हकदार हैं! इस लड़के ने खुद दम पर यह मुकाम हासिल किया है.’ एक अन्य ने कहा, ‘उनका अभिनय कुणाल खेमू (जख्म) और हंसराज (मासूम) के स्तर का था.’ फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram

आपको बता दें कि ‘कर्तव्य’ फिल्म में युधवीर का रोल छोटा लेकिन बेहद प्रभावशाली है. फिल्म की कहानी, परफॉर्मेंस और सोशल मैसेज को दर्शकों ने पसंद किया. सैफ अली खान के साथ काम करने का अनुभव युधवीर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है. फोटो साभार-@yudhvir__ahlawat/Instagram

