Protool

जब बेटी रेने को गोद लेने पर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर, कहा था- ‘तुम्हे अब कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे’

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन दो बेटियों की प्राउड सिंगर मदर हैं. साल 2000 में जब एक्ट्रेस महज 24 साल की तब उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को एडॉप्ट कर सिंगर मदर बनने का फैसला किया था. हालांकि, उन्हें अपने इस फैसले की वजह से फिल्म इंडस्ट्री से काफी विरोध झेलना पड़ा था. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि बेटी गोद लेने की वजह से उनके मैनेजर ने तो उन्हें रिप्रेजेंट करना ही बंद कर दिया था और चेतावनी दी थी कि मां बनने के बाद उन्हें अब छोटे-मोटे रोल भी नहीं मिलेंगे.

बेटी गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर
दरअसल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि बेटी गोद लेने के बाद उन्हें इंडस्ट्री से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. एक घटना को याद करते हुए सुष्मिता ने कहा, “मेरा मैनेजर भाग गया था. उसने कहा, ‘तुम अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हो, और मैं ऐसे किसी को रिप्रेजेंट नहीं कर सकता जो 24 साल की उम्र में मां बन गई है.तुम्हें कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे,’ वह भाग गया, और मुझे लगा जैसे बुरे आदमी से छुटकारा मिल गया. मुझे इससे कोई खास परेशानी नहीं हुई. और आप यकीन नहीं करेंगे – मां बनने के बाद ही मैंने अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं.”

जब बेटी रेने को गोद लेने पर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर, कहा था- 'तुम्हे अब कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे

आपके नियम मुझ पर लागू नहीं होते’
अभिनेत्री ने आगे कहा कि ज्यादातर विरोध तो दूसरी महिलाओं की तरफ से ही आया, हालांकि उनका मानना ​​है कि अब धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं. उन्होंने आगे बताया, “लेकिन इसके लिए मुझे यह कहना पड़ा कि ये नियम हैं, इन्हें मानो या न मानो. और मेरा मानना ​​था कि मैं इंडिपेंडेंट महिला हूं. मेरा कोई मार्गदर्शक नहीं है. किसी ने मुझे कोई मंच नहीं दिया. मैंने सब कुछ खुद किया है. इसलिए आपके नियम मुझ पर लागू नहीं होते. मेरे नियम मुझ पर लागू होते हैं. मेरा नियम कहता है कि मैं यही करना चाहती हूं. मैं एक यंग मदर बनना चाहती हूं. और मैं किसी भी तरह से इस बच्चे की देखभाल करने और उसे बेस्ट बचपन देने में असमर्थ नहीं होना चाहती. और यही वह समय था, और शुक्र है कि सब ठीक हो गया. इसमें बहुत मेहनत लगी, लेकिन सब ठीक हो गया.”

बता दें कि मां बनने के बाद सुष्मिता की कुछ हिट फिल्मों में शाहरुख खान के साथ साल 2004 में आई ‘मैं हूं ना’ और साल 2005 में आई कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच
जब बेटी रेने को गोद लेने पर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर, कहा था- 'तुम्हे अब कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे

सुष्मिता सेन के बारे में
1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता 24 साल की उम्र में सिंगल मदर बन गई थीं. उन्होंने 2000 में अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को गोद लिया. इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपनी छोटी बेटी अलीशा को एडॉप्ट किया था. रेनी ने 2021 में एक शॉर्ट फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. वहीं लंबे समय के ब्रेक के बाद सुष्मिता सेन ने 2020 में अपनी डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज़ ‘आर्या’ से वापसी की थी. यह शो डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था. आर्या के बाद, सुष्मिता को ताली में भी देखा गया, जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर वर्कर गौरी सावंत की भूमिका निभाई थी.

 

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 27: ‘राजा शिवाजी’ की नहीं थम रही रफ्तार, चौथे बुधवार भी खूब छापे नोट, जानें- 27 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *