Protool

‘पॉलिटिक्स में बहुत बिजी हैं पापा’, क्या फिल्मों में कभी लौटेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? बेटी सोनाक्षी ने पिता के कमबैक पर कही ये बात

Last Updated:

शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि वह अब शायद ही कभी बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. इस बात का खुलासा खुद उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया है. सोनाक्षी ने बताया कि उनके पिता इस वक्त राजनीति में बेहद व्यस्त हैं और फिलहाल उनका फिल्मों में लौटने का कोई इरादा नहीं है. इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने पिता की परवरिश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पापा के नरम और ईमानदार नजरिए ने ही उन्हें आज एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला बनाया है.

ख़बरें फटाफट

क्या फिल्मों में कभी लौटेंगे शत्रुघ्न? बेटी सोनाक्षी ने जवाब में कही ये बातZoom

सोनाक्षी सिन्हा ने की अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की जमकर तारीफ.

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दिलचस्प बात यह है कि एक्टर-प्रोड्यूसर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी के करियर में कभी दखल नहीं दिया. उन्होंने सोनाक्षी को इंडस्ट्री में अपने फैसले खुद लेने की पूरी आजादी दी. इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा अब कभी फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे या फिर नहीं.

न्यूज18 से खास बातचीत में सोनाक्षी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ‘पापा ने मुझसे कभी नहीं कहा कि वह मेरे लिए कोई फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं.’ इतना ही नहीं, सोनाक्षी ने यह भी साफ किया कि उनके पिता का फिलहाल फिल्मों में लौटने का कोई इरादा नहीं है. शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त पूरी तरह राजनीति में एक्टिव हैं और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से आसनसोल सीट से लोकसभा सांसद हैं.

क्या फिल्मों में लौटेंगे शत्रुघ्न सिन्हा?

इस बारे में आगे बात करते हुए सोनाक्षी कहती हैं, ‘वैसे भी मुझे नहीं लगता कि इस वक्त उनका झुकाव फिल्म बनाने की तरफ है. उन्होंने पहले फिल्में प्रोड्यूस की हैं, लेकिन फिलहाल वो अपनी राजनीति में बहुत ज्यादा बिजी हैं. मुझे लगता है कि उन्होंने सिनेमा से राजनीति के इस सफर को बहुत ही खूबसूरती से तय किया है. वो आज जहां भी हैं और जो भी कर रहे हैं, जिससे बेहद खुश हैं.’ शत्रुघ्न सिन्हा पिछली बार पर्दे पर फिल्म यमला पगला दीवाना: फिर से में नजर आए थे.

सोनाक्षी सिन्हा ने की पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ

सोनाक्षी अपने पिता के इस नजरिए और परवरिश को पूरा क्रेडिट देती हैं. वो कहती हैं, ‘अक्सर कहा जाता है कि सख्त पिता अपनी बेटियों को मजबूत और जुझारू बनाते हैं. इसके उलट, मेरे पापा मेरे प्रति हमेशा बहुत नरम रहे हैं, लेकिन साथ ही वो बेहद ईमानदार भी रहे हैं. उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि मुझे इंडस्ट्री में खुद को अपने दम पर साबित करना होगा. उनका तरीका भले ही दूसरों से अलग रहा हो, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा मजबूत और आत्मनिर्भर महिला बनने में उनका यही नजरिया हमेशा काम आता है’. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की हालिया फिल्म सिस्टम अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *