Last Updated:
बॉलीवुड की सबसे बिंदास जोड़ियों में से एक गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी हमेशा ही मजेदार रही है. हाल ही में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ शो मां है ना के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ही खाना बनाना सीख लिया था. सुनीता ने हंसते हुए कहा कि उनके पति खाने के बेहद शौकीन थे और उन्होंने खाना बना-बनाकर ही उन्हें पटाया था. उनका यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों ने 80 के दशक में शादी की थी और तब से लेकर अब तक साथ हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ही खाना बनाना सीख लिया था.

सुनीता ने यह मजेदार बात अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ शो मां है ना के ट्रेलर लॉन्ट के दौरान कही. सोशल मीडिया पर आते ही उनके इस बेबाक अंदाज और बयान ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

शो के दौरान सुनीता आहूजा एक और मजेदार वाकया हुआ जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, शो से जुड़े एक इवेंट में जब गोविंदा को GOAT यानी (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) कहा गया, तो सुनीता ने इस पर बड़ा ही फनी रिएक्शन दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मां है ना’ शो में बातचीत के दौरान जब सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है? तो गोविंदा के साथ अपने रिश्ते में खाने की भूमिका पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, ‘खाना बना-बना के तो पति पटाया है ना.’ सुनीता ने आगे बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही कुकिंग शुरू कर दी थी क्योंकि गोविंदा खाने के बेहद शौकीन थे. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैंने तो जल्दी शादी कर ली थी और मेरे पति को खाने का बहुत शौक था.

बातचीत के दौरान जब बेटी टीना आहूजा के खाना बनाने की बारी आई, तो सुनीता ने कहा, ‘जब वक्त आता है ना, सब सीख लेते हैं.’ उनका मानना है कि बच्चों पर किसी बात का बेवजह दबाव नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उन्हें खुलकर अपनी जिंदगी जीने का मौका देना चाहिए.

इसी इंटरव्यू में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वो GOAT’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) का मतलब जानती हैं? तो उन्होंने तपाक से हंसते हुए पूछा, बकरी? इस पर महफिल में मौजूद किसी शख्स ने उन्हें टोकते हुए कहा कि गोविंदा GOAT यानी सर्वश्रेष्ठ हैं, बकरी नहीं. यह सुनकर सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरे पति? वो बकरी नहीं हैं! वो तो…’ इतना कहकर वह जोर से हंस पड़ीं और आगे कहा कि शिल्पा समझ गई.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की मुलाकात टीनएज में पारिवारिक रिश्तों के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया. जब इनकी डेटिंग शुरू हुई, तब गोविंदा करीब 21 साल के थे और सुनीता महज 15 साल की थीं. गोविंदा के सुपरस्टार बनने से पहले, इस कपल ने मार्च 1987 में चुपके से शादी रचा ली थी.

उस दौर में गोविंदा ने अपने करियर और फीमेल फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए शुरुआत में अपनी शादी की बात सबसे छुपाकर रखी थी. वक्त के साथ, गोविंदा और सुनीता दोनों ने ही अपने रिश्ते, पारिवारिक जिंदगी और आपसी नोंक-झोंक पर हमेशा खुलकर बात की है, जो उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे चहेता और चर्चा में रहने वाला कपल बनाता है.

