Protool

Dhurandhar 2 Day 69 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने किया फिर सरप्राइज, 10वें मंगलवार को मिली 25 परसेंट ग्रोथ

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामल में हर दिन सरप्राइज कर रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और अभी तक थिएटर में लगी है. फिल्म का कलेक्शन 69 डे भी चौंकाने वाला है. फिल्म के कलेक्शन में 25 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. 

‘धुरंधर 2’ का 69वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 69वें दिन 15 लाख का कलेक्शन किया.  वहीं 68वें दिन फिल्म ने 12 लाख की कमाई की थी.

फिल्म ने इंडिया में नेट 1147.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसमें ज्यादातर कमाई हिंदी वर्जन से हुई है. हिंदी वर्जन ने अकेले ही 1000 करोड़ क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने हिंदी वर्जन से 1,079.31 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ग्रॉस 1373.73 करोड़ की कमाई की. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 426.67 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड की ‘वेनम’ टीम अक्षय कुमार से कराएगी खतरनाक स्टंट, ‘समुक’ के लिए हुआ अब तक का सबसे बड़ा कोलैब

‘धुरंधर 2’ वीक वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पेड़ प्रिव्यूज से 43 करोड़ कमाए थे. वहीं ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़, चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़, पांचवें हफ्ते में 19.52 करोड़, छठे हफ्ते में 12.45 करोड़, सातवें हफ्ते में 5.58 करोड़, आठवें हफ्ते में फिल्म 3.89 करोड़, नौवें हफ्ते में फिल्म ने 2.19 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा डेथ केस: ममता कुलकर्णी ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. इस फिल्म में वो हमजा के रोल में थे, जो कि एक इंडियन स्पाई था. फिल्म में वो पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां की गैंग में शामिल होते हैं. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया और इस फिल्म को बहुत सराहा गया. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई. इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स दिखे. 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *