Protool

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)

साउथ सुपरस्टार रामचरण इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का प्रमोशन जितना भव्य नजर आ रहा है, उतना ही विवादों और हाई वोल्टेज ड्रामे से भी घिरता जा रहा है। भोपाल से लेकर बेंगलुरु तक हुए प्रमोशनल इवेंट्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। भोपाल में आयोजित ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट में रामचरण, जान्हवी कपूर और पूरी ‘पेड्डी’ टीम ने शानदार अंदाज में एंट्री की। इसी दौरान फिल्म का नया गाना ‘Hellallallo’ लॉन्च किया गया, जिसमें रामचरण, जान्हवी कपूर और श्रुति हासन नजर आए। गाना रिलीज होते ही सोशल media पर तेजी से ट्रेंड करने लगा, लेकिन इसके साथ ही ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। कई यूजर्स ने गाने के डांस स्टेप्स और बोल्ड कोरियोग्राफी पर सवाल उठाए, जबकि फैंस ने इसे फिल्म का सबसे एनर्जेटिक ट्रैक बताया। भोपाल के बाद बेंगलुरु में हुए प्रमोशनल इवेंट में भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस इवेंट में रामचरण, जान्हवी कपूर और शिवराजकुमार मौजूद थे। जैसे ही सितारों की एंट्री हुई, फैंस की भारी भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर नजर आई। फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही चर्चा और विवादों के चलते लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *