Last Updated:
एक्ट्रेस महज 14 साल की उम्र में विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो से सुर्खियों में आईं. वे डेब्यू फिल्म से बड़ी पहचान बनाने में कामयाब रहीं. ‘डोर’ जैसी फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. उन्होंने सफलता के बावजूद 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली और धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कड़ा जवाब देते हुए साफ किया कि उन्हें अब लाइमलाइट या कमबैक में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में नाम और शोहरत मिलना बड़ी बात है, लेकिन उसे छोड़कर गुमनामी की जिंदगी चुनना और भी बड़ी बात है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी हीरोइन की, जो कभी नेशनल क्रश हुआ करती थीं. उन्होंने सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया, पर जब वे अपने करियर के टॉप पर थीं, तभी उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया.

आयशा टाकिया का सफर महज 14 साल की उम्र में शुरू हो गया था. आपको वह ‘कॉम्प्लान’ वाला विज्ञापन याद होगा जिसमें वे शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं? वहीं से वे घर-घर में पहचानी जाने लगीं. इसके बाद, फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. उनकी मासूमियत और प्यारी मुस्कान ने उस दौर के हर युवा का दिल जीत लिया था.

साल 2004 में आयशा ने ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इसके बाद ‘सोचा ना था’ और ‘डोर’ जैसी फिल्मों में उनकी संजीदा एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. आयशा ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा ही नहीं, बल्कि एक शानदार कलाकार भी हैं. ‘डोर’ फिल्म के लिए तो उन्हें आज भी याद किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयशा के करियर का सबसे बड़ा धमाका 2009 में हुआ, जब वे सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ में नजर आईं. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और फिल्म में सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के बाद आयशा की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी, लेकिन किसे पता था कि वे जल्द ही पर्दे से गायब होने वाली हैं.

आयशा ने सफलता के इसी शोर के बीच अपनी निजी जिंदगी को अहमियत दी. उन्होंने साल 2009 में महज 23 साल की उम्र में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाना शुरू कर दिया. साल 2011 की फिल्म ‘मॉड’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसके बाद वे अपनी फैमिली लाइफ और बेटे की परवरिश में बिजी हो गईं.

आयशा तब चर्चा में आईं, जब लंबे समय बाद उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया. उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी, लेकिन कुछ लोगों ने उनके लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने कयास लगाए कि उन्होंने सर्जरी या बोटॉक्स कराया है. इस ट्रोलिंग ने आयशा को काफी आहत किया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

आयशा ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए साफ किया कि उन्हें अब लाइमलाइट में रहने या फिल्मों में कमबैक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि 15 साल बाद किसी महिला से वही पुराने लुक्स की उम्मीद करना बेमानी है. आयशा ने साफ लफ्जों में कहा कि वे अपनी प्राइवेट लाइफ में बेहद खुश हैं और उन्हें अब किसी फेम की जरूरत नहीं है.

आज आयशा टाकिया लाइमलाइट से कोसों दूर अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं. वे एक सक्सेसफुल बिजनेस फैमिली का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खुशहाल जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस भले ही उन्हें पर्दे पर मिस करते हों, लेकिन आयशा ने यह साबित कर दिया है कि शांति और परिवार की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है.

