Protool

धर्मेंद्र के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका 24 नवंबर 2025 में निधन हो गया था. धर्मेंद्र के मरणोपरांत उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया. एक्ट्रेस और उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये अवॉर्ड लिया. अब हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और बताया कि वो कितना खुश हैं और कितना गर्व महसूस कर रही हैं.

हेमा मालिनी हुईं इमोशनल

हेमा मालिनी ने पोस्ट कर लिखा, ‘बेहद खुशी का पल था. एक पल जब मैंने अपने पति धरम जी की प्रेजेंस महसूस की, ऐसा लगा उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा है और मुझे उस मंच की ओर ले जा रहे हैं जहां पद्म विभूषण सम्मान उनका इंतजार कर रहा है. कल पद्म अवॉर्ड फंक्शन हुआ, हमारी राष्ट्रपति ने खुद सभी को पद्म अवॉर्ड दिए. मैं वहां धरम जी की तरफ से थी और मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ.’

ये भी पढ़ें- कांतारा विवाद: रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन, बोले- मैं दिल से माफी मांगता हूं

आगे हेमा मालिनी ने लिखा,’उनके साथ बिताए सालों की यादें, पहले एक को-एक्टर के तौर पर, हमने साथ में कई हिट फिल्में दी. बाद में लाइफ पार्टनर के तौर पर. वो बहुत लविंग, केयरिंग पति थे और बहुत अच्छे पिता और दादा-नाना थे. बहुत कीमती दोस्त, सच्चे फिलॉसफर और विश्वसनीय गाइड थे. धरम जी में बहुत सारी खूबियां थीं. वो बहुत दयालु, अच्छे इंसान और जो भी उन्हें जानते हैं उन्हें बहुत प्यार करते हैं. मैंने अपने पूरे परिवार और करोड़ों फैंस की तरफ से अवॉर्ड स्वीकार किया. मैं भगवान का शुक्रियाअदा करती हूं कि उन्होंने मुझे इतने अच्छे पार्टनर दिए, इतनी अच्छी यादें दी जिन्हें में मरते दम तक सहेज कर रखूंगी. मैं बहुत खुश हूं.’ 

ये भी पढ़ें- पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सनी देओल, सिंपल लुक में नजर आईं ‘तारा सिंह’ की रियल लाइफ ‘सकीना’, Video वायरल

ईशा देओल ने भी किया पोस्ट

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘गर्व का पल. इमोशन का पल. हम सभी कितना दिल से चाहते थे कि काश वो आज हमारे साथ होते और व्हाइट शर्ट- ब्लू सूट में तैयार होते और हमेशा की तरह हैंडसम लगते. पद्म अवॉर्ड लेने जाते हुए यंग लड़के की तरह एक्साइटेड होते. कल मेरी मां ने हमारी फैमिली की तरफ से अवॉर्ड लिया और हम सब में सबसे छोटी अहाना ने पापा के 6 बच्चों की तरफ से रिप्रेजेंट किया, इमोशनल हुईं, तालियां बजाई अपने पापा के सम्मान में. वो शख्स जिसे हम सभी प्यार करते हैं, जिन्हें हम याद करते हैं, जिन्हें हम गर्व से पापा कहते हैं. हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.’



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *