Last Updated:
रमाकांत दायमा का निधन हो गया. उनकी को-एक्ट्रेस और दोस्त शुभांगी लाटकर ने उनके निधन की पुष्टि की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो और उसके साथ एक लंबा, भावुक संदेश शेयर किया. इस वीडियो में रमाकांत को डांस करते हुए देखा जा सकता है. वह सीनियर सिटिजनशिप डे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं.
रामाकांत दायमा का निधन हो गया.
मुंबई. मशहूर और दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया. वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. रमाकांत की करीबी दोस्त और सह-कलाकार एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने रमाकांत का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती में गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शुभांगी ने उनके असमय जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया.
शुभांगी ने लिखा, “हमने एक बहुत शानदार और जिंदादिल इंसान को खो दिया है. मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. रमाकांत जी सिर्फ मेरे करीबी दोस्त या परिवार जैसे नहीं थे बल्कि वह एक ऐसे इंसान थे, जिनके लिए मेरे दिल में बेहद सम्मान था. उन्होंने अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हंसते हुए किया.”
View this post on Instagram

