Last Updated:
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई कमाई कर रही है. छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने मराठी सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ‘राजा शिवाजी’ अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

नई दिल्ली. ‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और फिल्म में वो शिवाजी के टाइटल रोल में हैं. जेनेलिया ने उनकी पत्नी का रोल अदा किया है. दोनों की फिल्म सबसे कमाऊ मराठी फिल्म बन गई है. फिल्म में रितेश ने बॉलीवुड सितारों की फौज उतारी है. संजय दत्त, सलमान खान, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिख रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

राजा शिवाजी में भाग्यश्री ने रितेश की मां का रोल अदा किया है. असल जिंदगी में दोनों की उम्र में महज 10 साल का अंतर है. रितेश देशमुख 47 साल के हैं जबकि भाग्यश्री 57 की है. अपने से 10 साल छोटे हीरो की मां का रोल अदा करने के बारे में भाग्यश्री ने खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने जूम से बात करते हुए फिल्म में छत्रपति शिवाजी की मां का रोल अदा करने के बारे में बात की. वो कहती हैं कि वो खुदको खुशनसीब समझती हैं कि उन्हें ये ऐतिहासिक रोल अदा करने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने कहा कि बचपन से ही वह छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और उनकी मां जीजाबाई की कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई हैं. यही वजह थी कि जब उन्हें इस ऐतिहासिक किरदार का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनेत्री के अनुसार, कुछ किरदार सिर्फ अभिनय नहीं होते, बल्कि कलाकार के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन जाते हैं. वो कहती हैं कि इस ऐतिहासिक फिल्म में जीजाबाई का किरदार उनके लिए इतना अहम था कि उम्र पर उनका ध्यान ही नहीं गया. उनके हिसाब से किरदार किसी भी अन्य फैक्टर से अधिक महत्व रखता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

वो कहती हैं, ‘जब आप बचपन से किसी महान शख्सियत की कहानियां सुनते आए हों और फिर उनकी जिंदगी से जुड़े किरदार को निभाने का मौका मिले, तो वह बेहद खास एहसास होता है’. सोशल मीडिया पर फिल्म में एक्ट्रेस के लुक को लेकर काफी चर्चाएं हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म में भाग्यश्री को उनकी असली उम्र से ज्यादा उम्रदराज दिखाया गया है. इस बारे में अपनी राय रखते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके लिए किरदार इतना अहम था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उन्हें बड़ा दिखाया गया है. उनके लिए जीजाबाई का महत्व किसी भी अन्य बात से बड़ा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

एक्ट्रेस ने बातचीत में यह भी कहा कि इतिहास के अनुसार जीजाबाई खुद भी कम उम्र में मां बनी थीं, इसलिए उन्हें यह कास्टिंग काफी नेचुरल लगी. शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए भाग्यश्री ने बताया कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने उनकी तारीफ की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

वो कहती हैं कि सिनेमैटोग्राफर संतोष का उनके पास फोन आया था और उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए मजाक में कहा था कि कैमरे के जरिए उन्हें उम्रदराज दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी वह काफी यंग नजर आ रही थीं. भाग्यश्री ने इसे अपने लिए बड़ी तारीफ बताया, क्योंकि संतोष सिवन भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित सिनेमैटोग्राफर्स में गिने जाते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhagyashree.online)

