Protool

Padma Awards 2026: आज नवाजे जाएंगे धर्मेंद्र, ममूटी का भी बढ़ेगा मान, जानें कब-कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट

Last Updated:

आज नई दिल्ली में देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जहां सिनेमा और कला जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा. इस साल की लिस्ट में दिवंगत धर्मेंद्र, मलयालम सुपरस्टार ममूटी और आर. माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से यह सर्वोच्च सम्मान सौंपेंगी. अगर आप भी देश के इस बड़े इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो जानिए आज यह सेरेमनी कब और कहां सीधे प्रसारित की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

पद्म पुरस्कार 2026: आज नवाजे जाएंगे धर्मेंद्र, ममूटी का भी बढ़ेगा मानZoom

पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है.

नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार समारोह का आज आयोजन होने वाला है. इस दौरान सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. पद्म पुरस्कार 2026 का यह भव्य समारोह नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के होनहार कलाकारों को सम्मानित करेंगी. इस खास सेरेमनी की शुरुआत से पहले बताते हैं कि आप इस समारोह को कब और कहां लाइव देख सकते हैं. साथ ही यह भी जानते हैं कि इस बार कला जगत से कौन-कौन से बड़े नाम यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम करने जा रहे हैं.

पद्म पुरस्कार समारोह आज राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है. इस साल सरकार कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजेगी, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं. कला और सिनेमा की दुनिया से इस बार दिवंगत धर्मेंद्र, ममूटी और अल्का याग्निक जैसे दिग्गजों को यह सम्मान दिया जाएगा.

कब और कहां देख सकते हैं समारोह का लाइव टेलीकास्ट?

आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की जानी-मानी हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से नवाजेंगी. इस सिविल इनवेस्टीचर सेरेमनी (पार्ट-1) में देश के कई बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री और दिग्गज मेहमान भी शामिल होने वाले हैं. अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनना चाहते हैं, तो घर बैठे इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं. यह पूरा समारोह आज शाम 5 बजे से आकाशवाणी गोल्ड, इंद्रप्रस्थ, एआईआर लाइव न्यूज 24×7 और आकाशवाणी एआईआर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को इस साल मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्य विभूषण से नवाजा जाएगा. वहीं, भारतीय सिनेमा में अपने बेमिसाल योगदान के लिए मलयालम सिनेमा सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. आर. माधवन को इस बार पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है, जिन्होंने ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘3 इडियट्स’ और ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.

किन-किन सितारों को किया जाएगा सम्मानित?

इसके अलावा अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले दिवंगत एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री दिया जाएगा. संगीत की दुनिया की बात करें, तो अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक राज करने वाली प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. सिनेमा जगत से कुछ और बड़े नामों को भी इस बार सम्मान मिल रहा है, जिनमें बंगाली फिल्मों के एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी, थिएटर और फिल्मों के सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी और दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर अरविंद वैद्य शामिल हैं, इन सभी को पद्म श्री से नवाजा जाएगा.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *