Last Updated:
इन दिनों सिनेमाघरों में दो फिल्में चल रही हैं. 11 दिन पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो‘ का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलते दिख रहा है. वहीं पिछले हफ्ते आई ‘चांद मेरा दिल’ भी सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है.

नई दिल्ली. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होते दिख रहा है. बड़े स्टारकास्ट के बावजूद ये फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच लाने में असफल रही है. ये इस बात को और मजबूत करती है कि फिल्में सिर्फ स्टारकास्ट के दम पर नहीं चलती हैं. दर्शक सिर्फ उन्हीं फिल्मों को सपोर्ट करते हैं जिनकी कहानियों में दम होता है.

11 दिन पहले रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ में मेकर्स ने बरसों पुराने कॉन्सेप्ट को नई कास्ट के साथ पेश किया है. वही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर घीसी पिटी कहानी के साथ बॉलीवुड ने आज की जेनरेशन को 90 के दशक की कहानी बेचने की कोशिश की जिसमें उन्हें बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी.

फिल्म को क्रिटिक्स और आलोचकों से कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. 11 दिन में पति पत्नी और वो दो सिर्फ 51 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे हफ्तें में फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दो हफ्तों की रिलीज के बाद फिल्म ने अबतक कुल 51 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी है. अभी तक के कलेक्शन से आयुष्मान खुराना की फिल्म अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई है.

अब बात करते हैं करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की. इस फिल्म पर काफी समय से तलवार लटक रही थी. कई बार रिलीज पोस्टपोन होने के बाद ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई. ‘चांद मेरा दिल को लेकर ज्यादा बज नहीं बना था और न ही इसका ज्यादा शोरगुल था.

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने ढीली शुरुआत की थी. फिल्म ने सिंगल डिजिट से खाता खोला था. पहले दिन इस रोमांटिक फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

तीसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की. बीते सोमवार को अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई. चांद मेरा दिल ने पहले सोमवार को सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘चांद मेरा दिल’ ने 4 दिन के बाद सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में अनन्या पांडे के डांस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं लक्ष्य की एक्टिंग को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है.

