Last Updated:
भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार समारोह का आज आज राष्ट्रपति भवन में हो रहा है. इस दौरान दिवगंत अभिनेता धर्मेंद्र को कला में उनके शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.उनके अलावा अलका याग्निक और ममूटी समेत कई और हस्तियों को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 मई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में 131 पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. इस साल सिनेमा और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों को उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इनमें बॉलीवुड, मलयालम, बंगाली और भारतीय संगीत जगत के दिग्गज कलाकारों का सम्मानित किया गया.

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मिले पद्म विभूषण सम्मान की हो रही है. हिंदी सिनेमा में छह दशक से ज्यादा समय तक राज करने वाले धर्मेंद्र को उनके शानदार योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

धर्मेंद्र भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं. इस सबसे बड़े सम्मान को लेने के लिए उनकी पत्नी और जानी मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी समारोह में शामिल हुईं.इस दौरान उनकी बेटी अहाना देओल काफी भावुक नजर आईं. इतना ही नहीं, हेमा मालिनी भी इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. ममूटी पिछले चार दशकों से भारतीय सिनेमा का अहम हिस्सा रहे हैं और कई हिट देकर इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. उन्होंने मलयालम फिल्मों के अलावा कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बनाई है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट गाने दिए हैं. बॉलीवुड में उन्हें उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है.

बॉलीवुड और साउथ में अपनी दमदार एक्टिंग का डंका बजा चुके अभिनेता आर माधवन को भी पद्म श्री सम्मान दिया गया है. इस अवॉर्ड की घोषणा के बाद एक्टर ने खुशी और आभार व्यक्त किया. कई फिल्म इंडस्ट्री और भाषाओं में काम कर चुके माधवन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक और विनम्र कर देने वाला पल है.पद्म श्री मिलने पर आर माधवन ने अपने फैंस का आभार जताया है.

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया. अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सतीश शाह ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘ये जो है जिंदगी’ और ‘FIR’ जैसे शो में अपने कॉमिक अंदाज से दिल जीत ले गए थे. फिल्मों में भी उन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में भी दमदार रोल निभाए हैं.

बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को कला और भारतीय सिनेमा में उनके चार दशकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.

