Last Updated:
मई का आखिरी वीकेंड मूवी लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है. जी हां अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं,तो 29 मई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं बल्कि ये सात बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आप भी इन्हें वीकेंड पर देख सकते हैं. नीचे पढ़ें और जाने इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है.

मई का आखिरी हफ्ता फिल्मी दुनिया के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस शुक्रवार थिएटर्स में एक साथ कई नई हिंदी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस बार दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, भक्ति, रोड ट्रिप और इमोशनल ड्रामा जैसी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी. अगर आप भी वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इस हफ्ते रिलीज हो रही 7 हिंदी फिल्मों के बारे में, जिनमें हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. (फोटो साभार-IMDB)

ऑब्सेस: ईशा सिंह और पीटर विल्सन स्टारर ‘ऑब्सेस’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. कहानी एक ऐसी महिला की है जिसकी जिंदगी अचानक कुछ घटनाओं के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा दोनों देखने को मिलेगा. ये मूवी 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. . (फोटो साभार-IMDB)

श्री बाबा नीब करोरी महाराज: यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लक्ष्मण नारायण शर्मा आगे चलकर प्रसिद्ध संत बने और कैंची धाम आश्रम की स्थापना की. इसमें सुबोध भावे, समीक्षा भटनागर और हितेन तेजवानी नजर आएंगे. . (फोटो साभार-IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google

रजनी की बारात:‘रजनी की बारात’ एक कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. कहानी रजनी नाम की लड़की की है जो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती है. जब उसके बॉयफ्रेंड के पिता उसकी शादी कहीं और तय कर देते हैं, तो वह अपनी खुद की बारात निकालने का फैसला कर लेती है. . (फोटो साभार-IMDB)

कृष्ण और चिट्ठी: अरुण गोविल और दर्शील सफारी की यह फिल्म एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है. फिल्म में क्रिकेट के जुनून और भगवान पर भरोसे की कहानी दिखाई गई है. कहानी यह संदेश देती है कि सच्चे दिल से की गई प्रार्थना हमेशा भगवान तक पहुंचती है. . (फोटो साभार-IMDB)

जीना दिल से:‘जीना दिल से’ एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी युवाओं के सपनों, प्यार और जिंदगी को खुलकर जीने के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रूमा शर्मा, लक्ष्य हांडा, यश पुरोहित और अभिषेक सिंह राजपूत नजर आएंगे. अगर आपको हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्में पसंद हैं तो यह आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकती है. . (फोटो साभार-IMDB)

