Protool

SWA Awards 2026: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए आर्यन खान बने बेस्ट राइटर, गुलजार ने जीता अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई. इस साल एक्टर्स और स्ट्रीमर्स पर भले ही फोकस रहा हो, लेकिन शनिवार रात राइटर्स ने मंच पर अपनी चमक बिखेरी. स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) अवॉर्ड्स के 7th एडिशन में भारत की सबसे चर्चित कहानियों के पीछे छुपे नामों को सम्मानित किया गया. डेब्यूटेंट आर्यन खान शाम के सबसे बड़े विजेताओं में से एक रहे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिएटिव इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच यह समारोह आयोजित हुआ, जिसमें फिल्मों, वेब सीरीज, टेलीविजन और गीतों में उत्कृष्टता को पहचाना गया. ने

नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, थ्रिलर ‘स्टोलन’ और जेल ड्रामा ‘ब्लैक वारंट’ रात के प्रमुख परफॉर्मर्स में शामिल रहे. इवेंट के दौरान गीतकार और स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राज शेखर ने कहानी कहने के बदलते परिदृश्य और राइटर्स के अधिकारों की सुरक्षा के महत्व पर बात की.

शाम की सबसे चर्चित जीतों में से एक आर्यन खान की रही, जिन्होंने राइटर के तौर पर शानदार डेब्यू किया. उनकी नेटफ्लिक्स शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने वेब कॉमेडी/म्यूजिकल/रोमांस कैटेगरी में दोनों नॉमिनेशन को जीत में बदल दिया. आर्यन ने बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड जीता, साथ ही को-राइटर्स बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ बेस्ट स्क्रीनप्ले का सम्मान भी साझा किया. बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान ने समारोह के दौरान टीम की ओर से स्क्रीनप्ले ट्रॉफी स्वीकार की.

700 गाने, 80 से ज्यादा टीवी शो और 100 वेब सीरीज का किया रिव्यू

फीचर फिल्म सेक्शन में ‘स्टोलन’ ने बेस्ट स्टोरी और बेस्ट स्क्रीनप्ले दोनों अवॉर्ड्स जीते. ये अवॉर्ड्स करन तेजपाल, गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर को मिले. वहीं, राइटर रेशु नाथ ने फीचर फिल्म कैटेगरी में यामी गौतम स्टार ड्रामा ‘हक’ के लिए बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड जीता. एसडब्ल्यूए अवॉर्ड्स 2026 के चेयरपर्सन सिद्धांत मक्कड़ ने बताया कि जूरी ने लगभग 700 गाने, 80 से ज्यादा टीवी शो, करीब 100 वेब सीरीज और 130 से अधिक फीचर फिल्मों का रिव्यू की, उसके बाद विजेताओं को फाइनल किया.

यहां देखिए SWA अवॉर्ड्स 2026 के विनर की पूरी लिस्टः

फीचर फिल्म – बेस्ट डेब्यू: आरन्या सहाय (ह्यूमन्स इन द लूप)

वेब ड्रामा – बेस्ट स्टोरी: स्मिता सिंह (खौफ)

वेब ड्रामा – बेस्ट स्क्रीनप्ले: सुधीप शर्मा, अभिषेक बनर्जी, राहुल कनो‍जिया और तमाल सेन (पाताल लोक – सीजन 2)

वेब ड्रामा – बेस्ट डायलॉग: सत्यान्शु सिंह और अर्केश अजय (ब्लैक वारंट)

टेलीविजन – बेस्ट स्टोरी: राजेश जोशी और शाबिया वालिया (पुष्पा इम्पॉसिबल)

टेलीविजन – बेस्ट स्क्रीनप्ले: हर्नीत सिंह (इत्ती सी खुशी)

टेलीविजन – बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई और तुषार इश्वेर (पुष्पा इम्पॉसिबल)

वेब कॉमेडी/म्यूजिकल/रोमांस – बेस्ट स्टोरी: चिराग गर्ग और अविनाश द्विवेदी (दुपहिया)

वेब कॉमेडी/म्यूजिकल/रोमांस – बेस्ट स्क्रीनप्ले: आर्यन खान, बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)

वेब कॉमेडी/म्यूजिकल/रोमांस – बेस्ट डायलॉग: आर्यन खान (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)

टीवी/वेब – बेस्ट लिरिक्स: अन्विता दत्त (नसीबा – ब्लैक वारंट)

फीचर फिल्म – बेस्ट लिरिक्स: गुलजार (हम फना – गुस्ताख इश्क)

फीचर फिल्म – बेस्ट स्टोरी: करन तेजपाल, गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर “अगड़बंब” (स्टोलन)

फीचर फिल्म – बेस्ट स्क्रीनप्ले: करन तेजपाल, गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर “अगड़बंब” (स्टोलन)

फीचर फिल्म – बेस्ट डायलॉग: रेशु नाथ (हक)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *