Last Updated:
महज 16 साल की उम्र में अपनी पहली ही रोमांटिक फिल्म से रातों-रात स्टार बनने वाली इस एक्ट्रेस का फिल्मी सफर बेहद दिलचस्प रहा है. जब उनका करियर बुलंदियों पर था, तब उन्होंने उस दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार से शादी कर बॉलीवुड की चकाचौंध से दूरी बना ली थी. हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चला और वे अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने सालों बाद ऋषि कपूर की फिल्म से जोरदार वापसी की. ऋषि कपूर के अपोजिट इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में उनका खोया हुआ स्टारडम और मुकाम वापस दिलाया.

नई दिल्ली. डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा हीरोइनों में से एक रही हैं. 70 से लेकर 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेरा. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ऋषि कपूर की ब्लॉबस्टर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गई थीं.

हैरानी तब हुई जब उन्होंने सफलता के इस शिखर को छूने के बाद लंबे समय तक रुपहले पर्दे से दूरी बना ली थी. लेकिन जब बरसों बाद डिंपल ने सिनेमाई पर्दे पर जोरदार वापसी की, तो उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनका बेमिसाल हुनर और स्टारडम आज भी पूरी तरह बरकरार है.

डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में आई राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था. ऋषि कपूर के अपोजिट इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनकी मासूमियत और बेहतरीन एक्टिंग ने ऐसा जादू चलाया कि वह अपनी पहली ही रातों-रात सेंसेशन बन गईं और दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब डिंपल का करियर एकदम शिखर पर था, तभी उन्होंने उस दौर के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार को समय देने के लिए चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बना ली. हालांकि, उनका यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और 1980 के दशक की शुरुआत में वे दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए.

निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बाद डिंपल कपाड़िया ने साल 1985 में आई फिल्म सागर से शानदार वापसी की. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक बार फिर उनकी और ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसने डिंपल के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. सागर मूवी ने डिंपल को उनका खोया हुआ स्टारडम वापस दिलाया.

करियर की दूसरी पारी में उन्होंने कमर्शियल सिनेमा से हटकर बेहद चुनौतीपूर्ण और लीक से हटकर किरदार निभाने शुरू किए. साल 1993 में आई फिल्म रुदाली में उनके मार्मिक और दमदार किरदार को हर तरफ जबरदस्त सराहना मिली. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था.

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद डिंपल ने ग्लोबल सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई. मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की साल 2020 में आई फिल्म टेनेट में उन्होंने प्रिया सिंह नाम का एक बेहद अहम और दमदार किरदार निभाया. इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में उनके शानदार अभिनय ने देश के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

डिंपल कपाड़िया पिछली बार जब खुली किताब फिल्म में नजर आईं. यह एक बेहतरीन हिंदी रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उन्होंने पहली बार पंकज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है. सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी यह खूबसूरत फिल्म 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई है और फिलहाल इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

