Protool

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर खत्म नहीं हुआ विवाद, परेश रावल ने फिर छोड़ी फिल्म, 15% ब्याज के साथ लौटाया साइनिंग अमाउंट!

Last Updated:

मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो फिल्म में बाबूराव का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट से अपने पैर हाथ खींच लिए हैं। चर्चा है कि फिल्म की टर्म शीट और फीस के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने मेकर्स को मिली साइनिंग अमाउंट 15 फीसदी ब्याज और एक्स्ट्रा मुआवजे के साथ वापस लौटा दिया है. परेश रावल के इस अचानक लिए फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा है.

ख़बरें फटाफट

परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3', 15% ब्याज के साथ लौटाया साइनिंग अमाउंट!Zoom

परेश रावल को पसंद नहीं आई ‘हेरा फेरी 3’ के मेकर्स की ये शर्त.

नई दिल्ली. फिल्म हेरा फेरी 3 पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस मूवी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कुछ समय पहले पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के लीड एक्टर्स के बीच के सारे मनमुटाव दूर हो गए हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म पर एक और बड़ी मुसीबत आ गई है. अब खबर है कि परेश रावल ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. यहां तक कि उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म के लिए मिले साइनिंग अमाउंट को 15 फीसदी ब्याज और एक्स्ट्रा मुआवजे के साथ मेकर्स को वापस लौटा दिया है. एक सोर्स ने पोर्टल को बताया, ‘इस फिल्म के लिए परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी. लेकिन फिल्म की टर्म शीट में एक ऐसी शर्त थी, जिस पर सीनियर एक्टर को कड़ा ऐतराज था. शर्त के मुताबिक, परेश रावल को बाकी बचे 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के पूरे एक महीने बाद मिलने थे.’

परेश रावल को मंजूर नहीं थी ये शर्त

सोर्स ने आगे बताया, ‘इसके अलावा, फिल्म की मेन शूटिंग अगले साल शुरू होनी है, जिसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 साल 2026 के आखिर में या फिर 2027 में ही रिलीज हो पाएगी या सीधे शब्दों में कहें तो परेश रावल को अपनी फीस की पूरी रकम पाने के लिए करीब दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ता, जो उन्हें मंजूर नहीं था.’

परेश रावल ने अभी तक नहीं किया रिएक्ट

भले ही परेश रावल के फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की खबरें चारों तरफ आग की तरह फैल रही हैं, लेकिन अभी तक न तो फिल्म के मेकर्स और न ही खुद एक्टर की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान आया है. इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ‘हेरा फेरी 3’ का जो अनाउंसमेंट टीजर शूट हुआ था, उसे दरअसल फिल्म भूत बंगला के सेट पर फिल्माया गया था.

‘हेरा फेरी 3’ पर अक्षय कुमार ने कही थी ये बात

‘हेरा फेरी 3’ की मौजूदा स्थिति को लेकर अक्षय कुमार ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने कहा, ‘हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है. मुझे खुद झटका लगा था. कोई बात नहीं, हमने वेलकम बना ली. अब थोड़ा कुछ मंत्र-वंत्र पढ़ना पड़ेगा ताकि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तो यह फिल्म नहीं आ रही है. इसके पीछे बहुत सारे इश्यूज हैं, पर ऐसा नहीं है कि हम तीनों (अक्षय, सुनील और परेश) साथ नहीं हैं.’

साल 2000 में हुई ‘हेरी फेरी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत

बताते चलें कि साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ मलयालम मूवी रामजी राव स्पीकिंग (1989) का रीमेक थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट साबित हुई और आज भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बाद साल 2006 में नीरज वोरा के निर्देशन में इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ आया, जिसने राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और सबके चहेते बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल) की तिकड़ी को अमर कर दिया. भले ही ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन फैंस आज भी इस तिकड़ी को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए बेताब हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *