Protool

हेमा मालिनी से शादी करना चाहता था सुपरस्टार, हुआ रिजेक्ट तो ताउम्र रहा कुंवारा, धर्मेंद्र संग था 36 का आंकड़ा

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई प्रेम कहानियां ऐसी रही हैं, जो पर्दे के पीछे शुरू हुईं लेकिन अधूरी रह गईं. फिल्मों की दुनिया में कई अधूरी प्रेम कहानियां हैं जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं. ऐसी ही एक अधूरी लेकिन बेहद खूबसूरत लव स्टोरी हेमा मालिनी और संजीव कुमार की थी. ड्रीम गर्ल के प्यार में संजीव कुमार कुछ ऐसे कैद हुए कि ये रिश्ता अधूरा रहने के बाद उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की.

नई दिल्ली. मीडिया रिपोर्ट्स में संजीव कुमार और हेमा मालिनी के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा गया है. इन रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि ड्रीम गर्ल के साथ अधूरे रिश्ते के बाद सुपरस्टार ने कभी शादी नहीं की. साथ ही वो एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने से भी कतराने लगे थे.

हेमा मालिनी और संजीव कुमार की, जिनकी नजदीकियों ने एक समय इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर बेहद पसंद किया, लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच सका. बाद में इस रिश्ते के टूटने की वजहों और उसके असर को लेकर कई चर्चाएं होती रहीं.

1970 के दशक में जब हेमा मालिनी अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी दौरान उनकी मुलाकात संजीव कुमार से हुई. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन फिल्म सीता और गीता के दौरान उनके बीच खास नजदीकियां बढ़ीं. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई और धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ने लगा. उस दौर में इंडस्ट्री के गलियारों में दोनों की शादी की चर्चाएं आम हो गई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बायोग्राफर हानिफ जावेरी के मुताबिक, संजीव कुमार हेमा मालिनी को लेकर बेहद गंभीर थे और उनसे शादी करना चाहते थे. यहां तक कि उन्होंने हेमा के परिवार से भी इस बारे में बातचीत की थी. हानिफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीव कुमार अपने रिश्ते को मुकम्मल करते हुए हेमा मालिनी से शादी तो करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस के सामने एक शर्त रख दी थी जिसकी वजह से सब बिगड़ गया.

संजीव कुमार चाहते थे कि हेमा मालिनी शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दें और पारिवारिक जिंदगी को तवज्जो दें, लेकिन ड्रीम गर्ल हेमा को ये कतई बर्दाश्त नहीं था. वो किसी हाल में अपने पहले प्यार एक्टिंग को छोड़ना नहीं चाहती थीं जिस वजह से उन्होंने संजीव कुमार को ठुकरा दिया था.

हानिफ जावेरी के मुताबिक हेमा मालिनी ने संजीव कुमार को पुरुषवादी सोच रखने वाला व्यक्ति कहते हुए उनके रिजेक्ट कर दिया था. इसका असर दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर भी पड़ा था. वो साथ में काम करने से बचते थे. संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के साथ फिल्में कम कर दीं. इसके साथ ही धर्मेंद्र भी संजीव कुमार के साथ काम नहीं करना चाहते थे.

Sanjeev Kumar Life Story, Sanjeev Kumar Superhit Films, sanjeev kumar ami bachchan movies, sanjeev kumar real name, sanjeev kumar sulakshana pandit movie, sanjeev kumar sulakshana pandit love story, sanjeev kumar sulakshana pandit relationship, sanjeev kumar sulakshana pandit marriage proposal, sanjeev kumar sulakshana pandit latest photo, sanjeev kumar love affairs, sanjeev kumar love life, sanjeev kumar love hema malini, sanjeev kumar hema malini love story, hema malini dharmendra love story, hema malini dharmendra marriage date, hema malini and dharmendra age difference, hema malini dharmendra story, sanjeev kumar neeta mehta love story, sanjeev kumar neeta mehta relationship, sanjeev kumar neeta mehta movie

उस समय इंडस्ट्री में यह चर्चा भी रही कि शोले की शूटिंग के दौरान जब धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और संजीव कुमार का आमना-सामना हुआ था, तो हीमैन ने संजीव कुमार के साथ शूटिंग करने से इनकार कर दिया था. संजीव कुमार की निजी जिंदगी भी संघर्षों से भरी रही. सुपरस्टार बनने से पहले ही वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे.

Dharmendra, Dharmendra stardom in Russia, how Dharmendra made Iron Man, Alibaba Aur 40 Chor, Dharam Veer, Dharmendra films and Russia, रूस , धर्मेंद्र, अलीबाबा और चालीस चोर, धरमवीर, धर्मेंद्र कैसे बनी ग्लोबल सुपरस्टार, किसी फिल्म से मिला धर्मेंद्र को आयरन मैन का टैग

बताया जाता है कि 30 की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसने उनके जीवन और सोच पर गहरा असर डाला. शायद यही वजह थी कि वह शादी और रिश्तों को लेकर बहुत ज्यादा पारंपरिक सोच रखते थे. आखिरकार हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली. हालांकि यह रिश्ता भी काफी विवादों में रहा, क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं. तमाम विवादों के बावजूद, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में शामिल हो गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *