Protool

10 साल पुरानी फिल्म, हीरो ने चवन्नी भी नहीं ली फीस, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होते ही मुनाफे में मिला 80% हिस्सा

Last Updated:

बॉलीवुड में अक्सर सितारे अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों की भारी-भरकम फीस वसूलते हैं, लेकिन आज से लगभग 10 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके लिए देश के एक बड़े सुपरस्टार ने चवन्नी भी फीस नहीं ली. जी हां, एक्टर ने मेकर्स से फीस मांगने के बजाय फिल्म की कमाई में एक बड़ा हिस्सा लेना चुना. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और नतीजा यह रहा कि सुपरस्टार को फिल्म की कुल कमाई का 80 फीसदी हिस्सा मिला.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया में स्टार्स की फीस हमेशा चर्चा का विषय रहती है. आज के दौर में जहां एक्टर्स एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं, वहीं साल 2016 में आई फिल्म को लेकर एक ऐसा दिलचस्प किस्सा है. देशभक्ति और रोमांच से भरपूर फिल्म के लिए हीरो ने बतौर फीस एक भी रुपया नहीं लिया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘एयरलिफ्ट’ है.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

साल 2016 में रिलीज हुई ‘एयरलिफ्ट’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था. उनके अलावा निम्रत कौर, कुमुद मिश्रा, पूरब कोहली और निनाद कामत जैसे सितारे नजर आए थे. यह देशभक्ति से भरपूर कहानी है जिसने बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही दर्शकों के दिलों को जीत लिया था.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

दिलचस्प बात है कि इस मूवी के लिए अक्षय कुमार ने चवन्नी भी फीस नहीं ली थी. दरअसल, उन्होंने ‘एयरलिफ्ट’के लिए प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. आईएमडीबी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस के तौर पर एक भी पाई नहीं ली है. इसके बजाय, उन्होंने फिल्म के मुनाफे का 80 फीसदी हिस्सा बतौर फीस अपने नाम करने का फैसला किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी ‘एयरलिफ्ट’ की कहानी साल 1990 के कुवैत संकट पर आधारित थी. जब इराकी सेना ने कुवैत पर हमला किया था, तब वहां रहने वाले भारतीय बेघर और बेसहारा हो गए थे. फिल्म में अक्षय कुमार ने रंजीत कात्याल नाम के एक अमीर भारतीय बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जो खुद सुरक्षित निकलने के बजाय कुवैत में फंसे 1 लाख 70 हजार से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकालने के मिशन में जुट जाता है.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

यह भारत सरकार और एयर इंडिया द्वारा चलाए गए दुनिया के सबसे बड़े नागरिक बचाव अभियान की सच्ची और रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान थी. यह फिल्म करीब 30 से 35 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हो गई थी. 22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई ‘एयरलिफ्ट’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

इस बंपर मुनाफे का सीधा फायदा अक्षय कुमार को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 80% प्रॉफिट शेयरिंग के तहत अक्षय कुमार के खाते में इतनी बड़ी रकम आई, जो उस वक्त उनकी रेगुलर फीस से कहीं ज्यादा थी. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि यह साबित कर दिया कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो बिना तय फीस के भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की जा सकती है.

Akshay Kumar Airlift profit sharing deal, Bollywood movie 80 percent profit share to actor, Akshay Kumar fees for Airlift, Airlift movie budget and box office collection, Indian actors who worked without fees for movies, अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फीस, किस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस, एयरलिफ्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एयरलिफ्ट फिल्म बजट

अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है कोई बात नहीं. अब आप इसका ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एयरलिफ्ट फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. आईएमडीबी पर अक्षय कुमार की इस फिल्म को 7.9 रेटिंग मिली है. यह अक्षय कुमार की बेहरतरीन देशभक्ति फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *