Protool

‘राजा शिवाजी’ में भाग्यश्री ने क्यों निभाया 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल? खुद दी सफाई

रितेश देशमुख की हालिया रिलीज मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शको से काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने उनकी मां का रोल प्ले किया है. ऐसे में हाल ही में उन्होंने 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल प्ले करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रितेश और भाग्यश्री के बीच है 10 साल का फासला

वहीं भाग्यश्री भी फिल्म में बेहद अहम भूमिका में नजर आईं. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर मां राजमाता जिजाबाई का रोल निभाया. हालांकि, कई फैंस ने सवाल उठाया कि ‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री (57), रितेश देशमुख (47) से 10 साल बड़ी हैं. ऐसे में फिल्म में उनकी मां का रोल प्ल करने और खास उम्र का फासला ना होने पर बात की. उन्होंने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी.

ये भी पढ़ेंः Cannes 2026: मौनी रॉय ने कान्स के रेड कार्पेट पर ढाया कहर, शेडेड गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें फोटोज

रितेश देशमुख की मां बनने पर क्या बोलीं भाग्याश्री?

उन्होंने कहा, ‘जब आपको ऐसा किरदार निभाने का मौका मिले, जिसके बारे में आप बचपन से कहानियां सुनते आए हैं, तो उसे ना कहने का सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा, जिजाऊ एक युवा मां थीं. सच तो यह है कि संतोष सिवन सर ने खुद मुझे कॉल करके कहा कि कैमरा वर्क से मुझे थोड़ा बड़ा दिखाना पड़ा, फिर भी मैं बहुत यंग लग रही हूं. मेरे लिए यह बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है, क्योंकि वह खुद एक मास्टर सिनेमैटोग्राफर हैं.’

उन्होंने यह भी बताया कि उनका संबंध महाराष्ट्र के सांगली के पाटवर्धन राजघराने से है और बचपन से ही उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानियां सुनाई जाती थीं. भाग्यश्री ने कहा, ‘शिवाजी महाराज की कहानियां हमें गोल्डीलॉक्स या हैन्सल एंड ग्रेटल से भी पहले सुनाई जाती थीं. हम बच्चे समंदर किनारे रेत के किले बनाते थे, जबकि हम शिवाजी के किले मिट्टी से बनाते थे.’

फिल्म के बारे में

‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने को-राइट और डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘जुम्मा चुम्मा’ गाने से रातोंरात छा गई थीं किमी काटकर, फिर इंडस्ट्री छोड़ जीने लगीं गुमनाम जिंदगी, अब कहां हैं?



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *