Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया में कब किसकी किस्मत बदल जाए कोई नहीं जानता. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने बहुत काम किया, लेकिन अब काम को तरस रहे हैं. शाहरुख खान संग काम कर चुकीं ये एक्ट्रेस भी काम के लिए दर-दर भटक रही है.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की वो जानी मानी एक्ट्रेस, जिसने अपने करियर में कई स्टार और बड़े फिल्ममेकर के साथ भी काम किया है. लेकिन अब उनके पास काम नहीं है.वह काम के लिए दर-दर भटक रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि कपड़े उतारकर तो कोई भी फेमस हो जाता है.

चार दशक से ज्यादा समय तक टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकीं वो दिग्गज एक्ट्रेस कोई और नहीं,अनीता कंवल हैं. इन दिनों वह काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हालांकि इससे पहले वह 40 दशक में इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं.

इन दिनों वह अपने करियर के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है. कभी टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा रहीं एक्ट्रेस के पास आज कोई काम नहीं हैं. लंबे इंतजार और कई रिजेक्शन झेल चुकीं एक्ट्रेस के पास कभी बैक टू बैक काम होता था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं आज उनकी हालत पूरी तरह बदल चुकी हैं.आज 72 साल की उम्र में उनके पास कोई काम नहीं हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने शाहरुख खान समेत कई बड़े एक्टर्स और फिल्ममेकर के साथ उन्होंने काम किया है. लेकिन आज उन्हें कोई नहीं पूछ रहा है.

अब हाल ही में अनीता कंवल सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही है. उन्होंने कहा कि मेरा मन करता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं.अब इंडस्ट्री के लोग मुझे पूरी तरह भूल चुके हैं. लोग अब नजरअंदाज करने लगे हैं.

उन्होंने कहा था कि कास्टिंग डायरेक्टर कहते हैं कि एक्सेप्ट नहीं करता इंस्टाग्राम देखते हैं. उन्होंने कहा कि इंफ्लुएंसर्स को अब इतने मौके मिल रहे हैं. जबकि हम जो सालों से इंडस्ट्री से जुड़े हैं, हमें हमने जो काम किया, वो कोई मायने नहीं रखता.

अनीता ने अपने करियर में अनीता बनेगी अपनी बात और सोनपरी जैसे फेमस शोज किए हैं. शाहरुख खान के साथ वह फिल्म कभी हां कभी ना, में नजर आ चुकी हैं, राहुल रॉय की फिल्म जुनून में भी वह नजर आई थीं.

बता दें कि उन्होंने कहा कि अब मिलियन फॉलोअर्स वालों को ही काम दिया जाता है, ये सबसे बेकार बात है, एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि- अब ये इंस्टाग्राम मायने रखता है.ये सब बकवास है. इंस्टाग्राम पर तो कोई कपड़े उतारकर फेमस हो सकता है.इतना काम करने के बाद भी हमसे ऑडिशन दिलवाया जाता है. और साथ ही वहां खुद को इंट्रोड्यूस तक करने को कहा जाता है.

