Last Updated:
अक्षय कुमार साइंस फिक्शन एलियन हॉरर फिल्म ‘समुक’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. हॉलीवुड के ल्यूक टंबर और एलेक गिलिस फिल्म के प्रैक्टिकल इफेक्ट्स तैयार कर रहे हैं. इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शार प्रोड्यूस कर रहे हैं. अक्षय और विपुल 12 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं. अक्षय ने इससे पहले साल 2012 में आई एलियन बेस्ड फिल्म ‘जोकर’ में भी काम किया था.

बड़े बजट की फिल्मों और जबरदस्त एक्शन के बीच, एक आने वाली हिंदी फिल्म अब उस दिशा में जा रही है जिसे बॉलीवुड ने पूरी तरह से शायद ही कभी एक्सप्लोर किया हो. ये है एलियन हॉरर. साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया..;’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. एलियन और ह्युमन की दोस्ती पर बेस्ड पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई. इसके बाद साल 2012 में आई अक्षय कुमार-सोनाक्षी सिन्हा स्टार ‘जोकर’ फ्लॉप हुई थी. (फिल्म पोस्टरः Imdb)

अब अक्षय कुमार ‘समुक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जो एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है और इसमें एलियन हॉरर के एलिमेंट्स शामिल हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मेकर्स ने कई अंतरराष्ट्रीय टेक्नीशियंस को फिल्म से जोड़ा है, जो बड़े हॉलीवुड फ्रेंचाइजी में काम कर चुके हैं. फिल्म से जुड़े प्रमुख नामों में स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर हैं, जिनके खाते में ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’, ‘वेनम’, ‘नो टाइम टू डाई’ और ‘स्टार वॉर्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर’ जैसी फिल्में हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

फिल्म के बारे में बात करते हुए टंबर ने कहा, “यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्टंट एक्सपर्ट्स, विजनरी फिल्ममेकिंग और असली एक्शन सिनेमा का रोमांचक मेल है, और मुझे इस विजन को हकीकत में बदलने का हिस्सा बनने पर गर्व है. हम मिलकर ऐसी फिल्म लाना चाहते हैं जिसमें दमदार कहानी और एडवांस्ड लाइव-एक्शन सीक्वेंस हों, जो दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

टंबर ने अक्षय कुमार की भी तारीफ की और उन्हें “भारत के एक्शन हीरो” के रूप में बताया. एक्शन के अलावा, ‘समुक’ में प्रैक्टिकल क्रीचर इफेक्ट्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. फिल्म के एलियन किरदार को एकेडमी अवॉर्ड-नॉमिनेटेड इफेक्ट्स आर्टिस्ट एलेक गिलिस तैयार कर रहे हैं, जो ‘एलियन: रोमुलस’, ‘प्रेडेटर’, ‘स्माइल 2’ और ‘ट्रेमर्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

क्रीचर डिजाइन के बारे में गिलिस ने कहा, “कनिष्क और मैंने मिलकर टाइटल किरदार डिजाइन किया है, जो वाकई एक अनोखा एलियन हॉरर है. CGI और AI के दौर में, यह संतोषजनक है कि डायरेक्टर्स और दर्शक अभी भी हाथ से बने, इंसानी मेहनत वाले पारंपरिक मॉन्स्टर्स को महत्व देते हैं.” (फिल्म पोस्टर)

गिलिस ने आगे कहा, “उसमें जेसन स्टैथम जैसी फिजिकलिटी और टॉम क्रूज जैसी पसंदीदगी है! मेरा लक्ष्य ‘समुक’ में ऐसा एलियन नेमेसिस बनाना है जिसकी एनर्जी और स्क्रीन करिश्मा अक्षय कुमार के बराबर हो. इस नए क्लासिक मूवी मॉन्स्टर को हराना आसान नहीं होगा, यहां तक कि अक्षय कुमार के लिए भी.”

अक्षय कुमार ने फिल्म के बारे में कहा, “हां, मैंने इस फिल्म को साइन किया है. मुझे ‘समुक’ की स्क्रिप्ट और विषय बहुत दिलचस्प लगा. साइंस-फिक्शन एलियन हॉरर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए एक बिल्कुल नया जॉनर है. मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं.” ‘समुक’ की शूटिंग शुरू होने से पहले अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे.

