Protool

बॉलीवुड हीरोइन पर कभी लगा था मनहूस का ठप्पा, 13 फिल्मों से हुई बाहर, साल 2026 में दी 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी

Last Updated:

बॉलीवुड की मशहूर लेडी स्टार आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक बेहद दर्दनाक दौर झेला है. करियर की शुरुआत में मेकर्स ने उन पर मनहूस होने का ठप्पा लगा दिया था और एक के बाद एक 13 फिल्मों से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, इस कड़वे रिजेक्शन से टूटकर रोने वाली इस एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी., अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर वापसी करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया है. एक्ट्रेस की साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

नई दिल्ली. बॉलीवुड में आज विद्या बालन को बेहतरीन एक्टिंग लिए जाना जाता है, लेकिन उनके करियर का शुरुआती दौर किसी बुरे सपने जैसा था. एक वक्त ऐसा भी था जब फिल्म मेकर्स ने उन पर मनहूस होने का ठप्पा लगा दिया था. कुछ प्रोजेक्ट्स के बंद होने के बाद इंडस्ट्री के लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि विद्या फिल्मों के लिए अनलकी हैं और देखते ही देखते उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 13 फिल्मों से चुपचाप बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

लगातार मिलने वाले इन रिजेक्शन्स और लोगों के इस कड़वे बर्ताव ने विद्या के कॉन्फिडेंस को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में दर्द बयां करते हुए बताया था कि उस दौर में उनका खुद पर से भरोसा इस कदर उठ गया था कि वह आईने में अपना चेहरा देखने से भी कतराने लगी थीं. उन्हें लगने लगा था कि शायद उनमें ही कोई कमी है.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

मगर विद्या बालन हार मानने वालों में से नहीं थीं. उन्होंने इस बुरे दौर का डटकर सामना किया, खुद को दोबारा संभाला और बॉलीवुड में ऐसी धमाकेदार वापसी की कि सबकी बोलती बंद हो गई. ‘परिणीता’, ‘भूल भुलैया’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित कर दिया कि कामयाबी किसी के ठप्पे से नहीं, बल्कि टैलेंट से मिलती है. आज वह हिंदी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

विद्या बालन ने बेहद कम उम्र में मशहूर कॉमेडी शो हम पांच से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी. इस शो ने उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दरवाजे खोले और उन्हें फिल्मों के मौके भी मिलने लगे. हालांकि, बड़े पर्दे का यह सफर आसान नहीं था. विद्या ने खुद कई बार बताया है कि शुरुआत में उन्हें लगातार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्हें मनहूस कहा गया, तो वह हर रात रोते हुए सोती थीं. विद्या ने मलयालम फिल्म चक्रम को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया. वह साउथ में एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए गई थीं, तभी सुपरस्टार मोहनलाल के साथ इस फिल्म के लिए उनका ऑडिशन हुआ और मां की मर्जी से उन्होंने यह रोल साइन कर लिया.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

विद्या ने बताया कि 15 दिन की शूटिंग के बाद उन्हें यह कहकर मुंबई वापस भेज दिया गया कि मोहनलाल की डेट्स की दिक्कत है. असल में डायरेक्टर और हीरो के बीच विवाद चल रहा था. इसी बीच मुंबई में चर्चा फैल गई कि एक नई लड़की को मलयालम फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला है. इस बज के चलते विद्या के पास फिल्मों की लाइन लग गई और उन्होंने देखते ही देखते करीब 8-9 फिल्में साइन कर लीं.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

विद्या को लगा कि वह स्टार बन चुकी हैं, लेकिन तभी मोहनलाल की वो फिल्म डिब्बाबंद हो गई. फिल्म रुकते ही विद्या के हाथ से वो सभी 9 फिल्में निकल गईं. उन्हें लगभग 12-13 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था. मेकर्स ने माना कि डायरेक्टर-हीरो की जोड़ी ने साथ में 8 हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी 9वीं फिल्म विद्या बालन की मनहूसियत की वजह से बंद हुई है. यह बेहद फ्रस्ट्रेटिंग दौर था, जब विद्या रोते हुए सोती थीं और उनके माता-पिता बस एक फिल्म मिलने की दुआ करते थे.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

साल 2005 में ‘परिणीता’ से बॉलीवुड डेब्यू करने और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद भी विद्या बालन की मुश्किलें कम नहीं हुईं. लोग उनके बढ़ते वजन और ड्रेसिंग सेंस का जमकर मजाक उड़ाते थे, यहां तक कि उन्हें ‘वर्स्ट ड्रेस्ड एक्ट्रेस’ तक कह दिया गया. इन कड़वी बातों के बावजूद विद्या ने हार नहीं मानी और सिर्फ अपने काम पर फोकस रखा. साल 2010 के बाद विद्या के करियर ने एक नया मोड़ लिया. ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘कहानी’ के बाद आई ‘द डर्टी पिक्चर’ ने इंडस्ट्री में उनका रुतबा पूरी तरह बदल दिया. सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की और यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फीमेल-लीड फिल्म बनी.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

‘द डर्टी पिक्चर’ की सफलता के बाद विद्या ने ‘तुम्हारी सुलु’, ‘शकुंतला देवी’ और ‘शेरनी’ जैसी फिल्मों में बेहद लीक से हटकर और दमदार किरदार निभाए. उन्होंने लगातार ऐसे रोल चुने जो उनकी वर्सटाइल एक्टिंग को दिखाते थे. इसके बाद हाल ही में आई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

Vidya Balan Raja Shivaji box office, Vidya Balan removed from 13 movies, Raja Shivaji highest grossing Marathi film 2026, Vidya Balan success story Bollywood, Raja Shivaji cross 100 crore mark, विद्या बालन, विद्या बालन फिल्म राजा शिवाजी, विद्या बालन मनहूस रिजेक्शन स्टोरी, राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026, राजा शिवाजी मराठी मूवी ब्लॉकबस्टर

इन दिनों विद्या बालन अपनी नई पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी की छप्परफाड़ कामयाबी का जश्न मना रही हैं, जिसे रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इसी महीने 1 मई को रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस मेगा बजट फिल्म में संजय दत्त और फरदीन खान जैसे सितारे भी हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *