Last Updated:
कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लगातार तीन शानदार लुक्स से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. ब्लू गाउन और पिंक आउटफिट से हर किसी का दिल जीतने के बाद अब क्लोजिंग सेरेमनी में उनका ऑल-व्हाइट पैंटसूट वाला पावरफुल अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. खास बात यह रही कि इस बार उन्होंने अकेले रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. नीचे देखें कान्स की ‘क्वीन’ ऐश्वर्या की खास फोटोज.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने यूनिक फैशन से सबका ध्यान खींच लिया. फैंस पलके बिछाकर उनके नए रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे थे. वहीं जैसे ही क्लोजिंग सेरेमनी में उन्होंने ऑल-व्हाइट पैंटसूट पहनकर एंट्री ली, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं.इस बार उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग और काफी पावरफुल नजर आया. हालांकि एक दिन पहले ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ पिंक गाउन में नजर आईं थीं, जिसने हर किसी का मन मोह लिया था.अपने दोनों लुक से लाइमलाइट चुराने के बाद क्लोजिंग सेरेमनी में उन्होंने अकेले ही अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया. ऐश्वर्या के रेड कार्पेट पर उतरते ही सारे कैमरे उनकी तरफ मुड गए,विदेशी मीडिया और पैप्स भी उन्हें देखकर अपना दिल हार बैठे.
(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऑल-व्हाइट लुक में एंट्री की. उन्होंने व्हाइट पैंटसूट के साथ फेदर डिटेलिंग वाला ड्रामेटिक केप कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल स्टाइलिश बना दिया. इस दौरान एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आईं.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

कान्स की क्वीन ऐश्वर्या का यह क्लासी आउटफिट, डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था. उनका यह स्टाइल रेड कार्पेट पर काफी अलग नजर आया और आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस उनके इस अंदाज को ‘पावरफुल’ और ‘क्वीन वाइब्स’ वाला लुक बता रहे हैं.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बार ऐश्वर्या ने अपने मेकअप को काफी सॉफ्ट और एलिगेंट रखा. उन्होंने सॉफ्ट रोज पेटल मेकअप किया, वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो, ऐश ने खुले वेवी बाल रखे, जिससे उनका लुक हर बार से काफी अलग नजर आया क्योंकि ऐश्वर्या ज्यादातर ओपेन स्ट्रेट हेयरस्टाइल में दिखाई देती हैं. इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल जूलरी पेयर किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी क्लासी बना दिया.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या अकेले नजर आईं. हालांकि इससे एक दिन पहले वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ L’Oréal के ‘Lights on Women’s Worth’ इवेंट में दिखाई दी थीं. उस दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

उस इवेंट में ऐश्वर्या ने पिंक कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जबकि आराध्या रेड गाउन में नजर आई थीं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए थे और फैंस ने मां-बेटी की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की थी.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

इससे पहले कान्स 2026 में ऐश्वर्या का पहला लुक भी काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल का ब्लू गाउन पहना था, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया.(फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं. हर साल फैंस उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर दिया.कान्स 2026 में ऐश्वर्या के तीनों लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. खासकर क्लोजिंग सेरेमनी का उनका व्हाइट पैंटसूट लुक लोगों को इतना पसंद आया कि फैंस ने उन्हें फिर से ‘क्वीन ऑफ कान्स’ कहना शुरू कर दिया. (फोटो साभार-instagram@hicelebmagazine)

