Protool

Friday Box Office:’दृश्यम 3′ के आगे नहीं टिक पाई ‘चांद मेरा दिल’, ‘करुप्पु’ भी सहमी, जानें- ‘राजा शिवाजी’ सहित बाकी फिल्मों का फ्राइडे कलेक्शन

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई. इसके अलावा, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी इससे एक दिन पहले ही थिएटर में पहुंची है. इन नई फिल्मों के बीच, ‘करुप्पु, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं.ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि फाइडे को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों में से किसने बाजी मारी है?

चांद मेरा दिल ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई जोड़ी वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस शुक्रवार रिलीज होने वाली नई फिल्मों में से एक है. इस इंटेंस रोमांटिड फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो अनन्या पांडे की इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही और पहले दिन इसने सैकनिल्क  के आंकड़ों के मुताबिक 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं.

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन ‘एक दिन’ के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन

दृश्यम 3 ने शुक्रवार को कितनी कमाई की?
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. इस मलयालम सस्पेंस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए रिलीज के पहले जिन 15.85 करोड़ रुपयों के साथ खाता खोला. हालांकि, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन, दृश्यम 3 ने 11.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म का दो दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये हो गया है.

पति पत्नी और वो दो ने दूसरे शुक्रवार कितना कलेक्शन किया?
आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. बता दें कि पहले हफ्ते में इसने 29 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी धीमी शुरुआत हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी सेकंड फ्राइडे को पति पत्नी और वो दो ने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 30.35 करोड़ रुपये हो गया है.

कृष्णावतारम: पार्ट 1 का तीसरे शुक्रवार का कितना कलेक्शन रहा?
कई बड़ी फिल्मों के बीच बिना बड़ी स्टार कास्ट वाली भगवान कृष्ण की रासलीलाओं (दिव्य लीलाओं) पर आधारित फिल्म कृष्णावतारम भाग 1 अपने तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे शुक्रवार, यानी 16वें दिन, फिल्म ने 82 लाख रुपये कमाए. इससे पहले, गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपये थाय इस बीच, फिल्म की 16 दिनों की कुल कमाई 25.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

राजा शिवाजी ने चौथे शुक्रवार कितना कारोबार किया?
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुली तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब ये अपने चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 22वें दिन, यानी चौथे शुक्रवार को, फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए. इस तरह, फिल्म का भारत में 22 दिनों का कुल कलेक्शन 89.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:-Karuppu BO Day 8: ‘दृश्यम 3’ के आने से ‘करुप्पु’ की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *