Protool

फिल्मों के बाद YouTube की दुनिया में भी छाईं बी-टाउन की ये 6 हसीनाएं, आलिया भट्ट-कृति सेनन नहीं, नंबर-1 पर है ये एक्ट्रेस

Last Updated:

एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सिर्फ फिल्मों और सोशल मीडिया तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब कई बी-टाउन हसीनाएं YouTube की दुनिया में भी जबरदस्त राज कर रही हैं. कोई अपने व्लॉग्स से फैंस को एंटरटेन कर रही है तो कोई फिटनेस, ट्रैवल और पर्सनल लाइफ की झलक दिखाकर करोड़ों लोगों से जुड़ चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में आलिया भट्ट और कृति सेनन जैसी बड़ी स्टार्स भी शामिल हैं, लेकिन नंबर-1 पर वो एक्ट्रेस है जिसने अपने वीडियो और फैन फॉलोइंग से सबको पीछे छोड़ दिया है.

फिल्मों के साथ-साथ अब YouTube पर भी छाई हुई हैं बॉलीवुड की ये टॉप 6 एक्ट्रेसेस. व्लॉग्स, फिटनेस वीडियो और पर्सनल लाइफ अपडेट्स के जरिए ये हसीनाएं करोड़ों फैंस का दिल जीत रही हैं. इस लिस्ट में आलिया भट्ट और कृति सेनन भी शामिल हैं, लेकिन नंबर-1 पर मौजूद एक्ट्रेस का नाम जानकर आप भी चौंक सकते हैं. (फोटो साभार-instagram)

इस लिस्ट में टॉप पर आलिया भट्ट या कृति सेनन नहीं ,बल्कि एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही हैं. नोरा सिर्फ अपने डांस और सिंगिंग ही नहीं बल्कि यूट्यूब वीडियोज की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं. उनके चैनल पर डांस वीडियो, बिहाइंड द सीन क्लिप्स और फन कंटेंट देखने को मिलता है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. नोरा के यूट्यूब पर 45 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.(फोटो साभार-instagram@norafatehi)

शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. शिल्पा अपने फिटनेस वीडियो, योगा टिप्स और हेल्दी रेसिपी की वजह से यूट्यूब पर काफी फेमस हैं. उनके वीडियो देखने वालों की संख्या लाखों में रहती है और लोग उन्हें फिटनेस इंस्पिरेशन मानते हैं. टॉप 6 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिल्पा का नाम शामिल है, यूट्यूब पर उनके 38 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.(फोटो साभार-instagram@theshilpashetty)

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलिया भट्ट भी यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. आलिया अपने चैनल पर ट्रैवल व्लॉग, स्किनकेयर रूटीन, शूटिंग अपडेट्स और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं.फैंस को उनका सिंपल और रियल अंदाज काफी पसंद आता है. टॉप 6 में आलिया ने यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. (फोटो साभार-instagram@aaliabhatt)

कृति सेनन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. कृति भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. कभी ट्रैवल व्लॉग तो कभी शूटिंग की झलक, कृति अपने चैनल पर काफी रिलेटेबल कंटेंट डालती हैं. यही वजह है कि उनके वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. एक्ट्रेस के 13.3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दिक्षित का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है. वह पांचवी पोजिशन पर हैं. यूट्यूब पर माधुरी के 13.1 लाख सब्सग्राइबर्स हैं, माधुरी फैंस उनकी पोस्ट का बेसबरी से इंतजार करते हैं.(फोटो साभार-instagram@madhuridixitnene )

इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्यूट और ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी हैं. जैकलीन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अक्सर यूट्यूब पर शेयर करती रहती हैं. उनके यूट्यूब पर 8.26 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. एक्ट्रेस इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं.(फोटो साभार-instagram@jacquelienefernandez)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *