Protool

‘बचपन में चोरी करती थी…’ कॉमेडी क्विन के पॉडकास्ट में खुला कंट्रोवर्सी क्विन का पोल, खुद सुनाए दर्द भरे किस्से

Last Updated:

राखी सावंत ने हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के कई चौंकाने वाले खुलासे किए. राखी ने बताया कि बचपन में उन्होंने चोरी तक की थी और जिंदगी में काफी संघर्ष झेले हैं. बातचीत के दौरान उनका इमोशनल साइड देखकर भारती सिंह भी भावुक हो गईं. वहीं, पॉडकास्ट में राखी का मजेदार और बेबाक अंदाज भी देखने को मिला. दुबई लाइफ, नए गाने और निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. फैंस इस पॉडकास्ट को राखी सावंत का ‘रियल फेस’ बता रहे हैं. टीवी की सबसे बेबाक और ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत को लोग अक्सर हंसते, चिल्लाते, मजाक करते और विवादों में घिरे हुए देखते हैं. लेकिन इस बार कैमरे के सामने एक ऐसी राखी नजर आई, जिसे देखकर खुद भारती सिंह भी भावुक हो गईं.

'बचपन में चोरी करती थी…' कॉमेडी क्विन के पॉडकास्ट में खुला राखी का पोलZoom

फोटो- राखी सावंत, भारती सिंह

टीवी की सबसे बेबाक और ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत को लोग अक्सर हंसते, चिल्लाते, मजाक करते और विवादों में घिरे हुए देखते हैं. लेकिन इस बार कैमरे के सामने एक ऐसी राखी नजर आई, जिसे देखकर खुद भारती सिंह भी भावुक हो गईं.

भारती सिंह के पॉडकास्ट @LifeOfLimbachiyaas में पहुंचीं राखी सावंत जिसने शुरुआत तो हमेशा की तरह मजेदार अंदाज में की. कभी अपने ‘जापानी जूतों’ पर बात, कभी दुबई लाइफ के किस्से और कभी मीडिया को ‘बारात’ कहकर हंसाना. सेट पर मौजूद हर इंसान हंस रहा था. लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का माहौल बदलने लगा.

‘मैं बचपन में चोरी करती थी…’ राखी का दर्दनाक खुलासा

राखी ने अपनी जिंदगी का वो हिस्सा खोला, जिसके बारे में शायद उन्होंने पहले कभी इतनी ईमानदारी से बात नहीं की थी. उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन में चोरी करती थी… तरह-तरह की चोरी. फिर लोग मुझे चोर समझने लगे.’ ये कहते वक्त राखी हंस जरूर रही थीं, लेकिन उनकी आंखों में छिपा दर्द साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने बताया कि उनका बचपन आसान नहीं था. जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आईं, जहां उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा.

राखी की बातें सुन भावुक हुईं भारती सिंह

राखी की बातें सुनते-सुनते भारती सिंह भी इमोशनल हो गईं. भारती ने खुद माना कि पॉडकास्ट शुरू होने से पहले ही वह रो पड़ी थीं. उन्होंने कहा कि टीवी पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में जमीन-आसमान का फर्क है. भारती के मुताबिक, ‘लोग उन्हें सिर्फ ड्रामा क्वीन समझते हैं, लेकिन अंदर से वो बहुत टूटी हुई और इमोशनल इंसान हैं.’

संघर्ष, अकेलापन और दर्द की कहानी

पॉडकास्ट के दौरान राखी ने अपनी मां, संघर्ष, अकेलेपन और जिंदगी के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया. एक पल ऐसा भी आया जब सेट पर मौजूद लोग पूरी तरह शांत हो गए. वही राखी, जो हर वक्त लोगों को हंसाती रहती हैं, इस बार अपनी कहानी सुनाते हुए खुद दर्द में दिखाई दीं. हालांकि राखी ने माहौल को ज्यादा देर भारी नहीं होने दिया. उन्होंने बीच-बीच में अपने मजेदार अंदाज से सभी को फिर हंसाया भी. कभी नए गाने का प्रमोशन, कभी QR कोड वाला फनी मोमेंट और कभी भारती की टीम के साथ मजाक पूरा पॉडकास्ट भावनाओं और हंसी का मिश्रण बन गया.

Netflix तक पहुंचने का सपना हुआ पूरा

राखी ने यह भी कहा कि उनका सपना Netflix तक पहुंचने का था और अब वह सपना पूरा हो चुका है. यह कहते वक्त उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दी. सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट के क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग पहली बार राखी सावंत के उस चेहरे को देख रहे हैं, जो ग्लैमर और ड्रामे के पीछे कहीं छिपा हुआ था.

About the Author

authorimg

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *