Protool

35 साल बाद पूरा हुआ जिमी शेरगिल का सपना, डेविड धवन से मुलाकात का तलाशते थे मौका

डेविड धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म का हिस्सा बने जिमी शेरगिल ने हाल ही में डेविड धवन के साथ काम करने का अपना सालों पुराना सपना पूरा होने की बात कही है.

जिमी शेरगिल ने जाहिर की खुशी
आज फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस दौरान आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जिमी शेरगिल भी पहुंचे, जहां उन्होंने डेविड धवन के साथ काम करने को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया और सालों पुराना सपना पूरा होने की बात कही. 

उन्होंने कहा, ‘मैं 1992 में बॉम्बे आया था और मेरे सपने थे कि मैं एक अच्छा और सीरियस एक्टर बनूं. लेकिन उस वक्त भी हर महीने-दूसरे महीने डेविड जी की एक फिल्म आती थी और वो ब्लॉकबस्टर होती थी. हमेशा दिमाग में चलता रहता था कि यार, कभी डेविड जी के साथ काम करने का मौका मिल जाए, तो फिर क्या बात हो जाए. और जब आप किसी चीज की दिल से इच्छा करते हैं, तो वो सच भी हो जाती है.’

ये भी पढ़ेंः ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाई स्टारकास्ट, वरुण-मृणाल से पूजा तक का दिखा ग्लैमरस अवतार

35-36 साल बाद पूरा हुआ सपना
उन्होंने आगे कहा, ‘आज 35-36 साल बाद मैं डेविड जी के साथ फिल्म कर रहा हूं और ये अनुभव कमाल का रहा. मुझे बहुत मजा आया. शूटिंग के दौरान मैंने उनसे कहा भी था डेविड जी, जब तक इसका पोस्ट-प्रोडक्शन चले, तब तक दूसरी फिल्म शुरू कर दीजिए.’ बता दें, फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

जिमी शेरगिल का करियर
जिमी शेरगिल के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. 2000 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ ने उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने ‘मेरे यार की शादी है’ (2002), ‘दिल है तुम्हारा’ (2002), और ‘हम तुम’ (2004) जैसी कई सफल रोमांटिक फिल्मों में काम किया.

ये भी पढ़ेंः ‘कूली नंबर 1’ से हुआ वाशु भगनानी को करोड़ों का नुकसान, डेविड-वरुण धवन पर फूटा का गुस्सा, बोले- ‘बिना पूछे गाना रीक्रिएट किया’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *