Protool

1983 की Flop फिल्म से चुराया आइडिया, 3 सुपरस्टार्स के साथ मेकर्स ने बनाई फिल्म, दूसरी बार निकली हिट

Last Updated:

शबाना आजमी ने हाल ही में अपनी 1983 की चर्चित फिल्म ‘दूसरी दुल्हन’ को याद करते हुए कहा कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे थी. निर्देशक लेख टंडन की इस फिल्म में शबाना ने चंदा नाम की एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी, जिसे एक निस्संतान कपल अपने बच्चे की सरोगेट मां बनने के लिए चुनता है. उस दौर में जब सरोगेसी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा नहीं होती थी, फिल्म ने समय से आगे की परिकल्पना को पर्दे पर उतारा. अब उस वक्त भले ही दर्शकों ने इसे स्वीाकर न किया हो, लेकिन जब दोबारा इसी आइडिया पर फिल्म बनी तो इसे पसंद किया गया.

1983 की Flop फिल्म से चुराया आइडिया, 3 सुपरस्टार्स के साथ मेकर्स ने बनाई फिल्मZoom

फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप रही थी.

नई दिल्ली. शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा अदाकाराओं में हैं, जिन्होंने हमेशा ऐसे किरदार चुने जो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं थे, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करते थे. हाल ही में उन्होंने अपनी 1983 की चर्चित फिल्म ‘दूसरी दुल्हन’ को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की और बताया कि यह फिल्म अपने समय से आगे की परिकल्पना थी. लेख टंडन ने उस दौर में जो कहानी पर्दे पर उतारी थी, उसके बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे और शायद यही वजह थी कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई.

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक छोटा वीडियो साझा किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि निर्देशक लेख टंडन की यह फिल्म उस दौर में बनी थी, जब सरोगेसी जैसे विषय पर खुलकर बात करना भी असामान्य माना जाता था. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में निभाया गया उनका किरदार उन्हें आज भी बेहद प्रिय है.

फ्लॉप हो गई थी ‘दूसरी दुल्हन’

‘दूसरी दुल्हन’ की कहानी एक ऐसे निस्संतान दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो माता-पिता बनने की चाह में समाज की परंपरागत सीमाओं से बाहर निकलने का फैसला करता है. फिल्म में शर्मिला टैगोर और विक्टर बनर्जी ने उस दंपत्ति की भूमिका निभाई, जबकि शबाना आज़मी ने चंदा नाम की एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया, जिसे वे अपने बच्चे की सरोगेट मां बनने के लिए चुनते हैं.

यहीं से कहानी भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर कई जटिल सवाल उठाती है. चंदा केवल एक माध्यम बनकर नहीं रहती, बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाती है. यही वजह है कि फिल्म का शीर्षक ‘दूसरी दुल्हन’ रखा गया, एक ऐसी महिला, जो परंपरागत रिश्तों की परिभाषाओं को चुनौती देती है.

अब्बास-मस्तान ने चुराया था आइडिया

अब्बास बर्मावाला और मस्ताना बर्मावाला ने 18 साल बाद इस फिल्म के आइडिया को कॉपी कर एक फिल्म बनाई. ‘दूसरी दुल्हन’ की स्टोरी पर अब्बास-मस्तान ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ बनाई थी. इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म में प्रीति जिंटा ने सरोगेट मां का रोल अदा किया था, लेकिन बस फर्क इतना था कि इसमें प्रीति जिंटा ने वेश्या का रोल अदा नहीं किया था. प्रीति ने फिल्म में बार डांसर का रोल अदा किया था. पहली फिल्म ‘दूसरी दुल्हन’ भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन 18 साल बाद आई फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

सरोगेसी पर बनी थी फिल्म

अगर शबाना आजमी, शर्मिला टैगोर और विक्टर बनर्जी की फिल्म ‘दूसरी दुल्हन’ की बात करें तो उस दौर में जब हिंदी सिनेमा मुख्य रूप से पारंपरिक प्रेम कहानियों और पारिवारिक ड्रामा पर केंद्रित था. इस फिल्म ने सरोगेसी, मातृत्व, वेश्यावृत्ति और सामाजिक स्वीकृति जैसे विषयों को संवेदनशीलता के साथ पेश किया. फिल्म की शूटिंग मसूरी में हुई थी और संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था. वहीं ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के थीम को भी काफी सराहा गया था. फिल्म को क्रिटिक्स का भी ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *