Protool

1969-2023 तक, जब 1 टिकट में मिला 2 पीढ़ियों का मजा, पर्दे पर खुद के ही ‘बाप’ बन गए बॉलीवुड के ये ‘बेटे’

Last Updated:

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के मनोरंजन का एक बड़ा जरिया रहा हैं. लेकिन जब एक ही फिल्म में एक ही एक्टर ‘बाप और बेटे’ दोनों का किरदार निभाता है, तो चुनौती और रोमांच दोनों दोगुना हो जाते हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जो अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में पिता और पुत्र के डबल रोल में नजर आएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1969 से साल 2023 तक कितने स्टार्स बाप-बेटे के रोल्स में नजर आए.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में डबल रोल की कहानियां हमेशा से सुपरहिट रही हैं, लेकिन एक ही फिल्म में पिता और पुत्र की दो अलग-अलग पीढ़ियों को पर्दे पर उतारना किसी भी एक्टर के लिए सबसे कठिन अग्निपरीक्षा माना जाता है. इसके लिए न सिर्फ अलग लुक, बल्कि बॉडी लैंग्वेज और आवाज में भी एक बड़ा अंतर दिखाना पड़ता है. बहुत जल्द अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में पिता और बेटे की इस अनोखी दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं. 26 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म के साथ ही यह चर्चा फिर से तेज हो गई है कि अतीत में किन सितारों ने इस जादुई फॉर्मूले से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था. इस लिस्ट में राजेश खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अमिताभ बच्चन तक के नाम हैं.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

साल 1969 की फिल्म ‘आराधना’ में राजेश खन्ना ने भारतीय वायु सेना अधिकारी अरुण वर्मा और उनके बेटे सूरज का रोल निभाया था. यह हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक डबल रोल्स में से एक माना जाता है.पिता के रूप में उनका रोमांटिक अंदाज और बेटे के रूप में उनका जोश, दोनों ही किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा. इस फिल्म में काका की अदाकारी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

‘सदी के महानायक’ यानी अमिताभ बच्चन ने डबल रोल्स सबसे ज्यादा किए हैं. फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में उन्होंने सख्त और स्वाभिमानी पिता ‘ठाकुर भानु प्रताप सिंह’ और उनके सीधे-सादे, अनपढ़ बेटे ‘हीरा ठाकुर’ का ऐसा रोल निभाया जो आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

इससे पहले 1983 की फिल्म ‘महान’ में वह ट्रिपल रोल में दिखे थे, जिसमें उन्होंने पिता और उनके दो जुड़वां बेटों की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा ‘आखिरी रास्ता’ (1986) और ‘देश प्रेमी’ (1982) में भी वह बाप-बेटे के रोल में नजर आए थे.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

साल 1995 में आई फिल्म ‘जल्लाद’ में बाप-बेटे के किरदार में मिथुन चक्रवर्ती नजर आए. इस फिल्म में मिथुन ने क्रूर पिता ‘विजय बहादुर कुंवर’ और उनके बेटे ‘क्रांति कुमार’ का रोल किया.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

1998 की रोमांटिक ड्रामा ‘कुदरत’ में अक्षय खन्ना ने पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाया, जिसमें उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य भूमिका में थीं.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

‘कोई… मिल गया’ के रोहित मेहरा के किरदार को आगे बढ़ाते हुए ऋतिक रोशन ने ‘कृष’ में न केवल मानसिक रूप से कमजोर पिता रोहित का रोल निभाया, बल्कि उनके सुपरहीरो बेटे कृष्णा (‘कृष’) के रूप में भी स्क्रीन पर आग लगा दी. पिता-पुत्र के बीच का इमोशनल बॉन्ड इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी था.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं. साल 2010 में आई फिल्म ‘वीर’ उन्होंने बाप-बेटा का रोल अदा किया. फिल्म में उन्होंने ‘वीर प्रताप सिंह’ और उनके बेटे ‘वीर सिंह’ का किरदार निभाया, जिसमें पीढ़ियों के संघर्ष को दिखाया गया.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

एक्शन स्टार जॉन अब्राहम ने साल 2021 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में एक कदम आगे बढ़कर ट्रिपल रोल निभाया था. उन्होंने किसान और सामाजिक कार्यकर्ता ‘दादासाहेब बलराम आजाद’ (पिता) और उनके दो जुड़वां बेटों गृह मंत्री ‘सत्या बलराम आजाद’ और एसीपी ‘जय बलराम आजाद’ की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म अपने एक्शन और देशभक्ति थीम के लिए चर्चा में रही.

Bollywood double roles, father and son roles, Shah Rukh Khan Jawan, Amitabh Bachchan Sooryavansham, Hrithik Roshan Krrish, Ranbir Kapoor Shamshera, John Abraham Satyameva Jayate 2, Rajesh Khanna Aradhana

हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो साल 2023 में आई किंग खान यानी शाहरुख खान ने निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ में ‘बाप-बेटे’ के कांसेप्ट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया. उन्होंने पूर्व सैनिक और विलीगेंटे ‘विक्रम राठौर’ (पिता) और ‘जेलर आजाद’ (बेटे) के किरदारों को इतनी शिद्दत से निभाया कि सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *