Last Updated:
बॉलीवुड को कई यादगार गाने देने वाले इस गीतकार की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. एक हादसे ने उनकी दुनिया पूरी तरह बदल दी थी, ये वो सिंगर हैं, गीतकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड को 100 से ज्यादा गानें दिए हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर.
जिंदगी की ना टूटे लड़ी गीत के राइटर (फोटो साभार-@santoshanandkavi )
नई दिल्ली: अपनी कलम से लाखों दिलों को छू जाने वाले इस मशहूर गीतकार की जिंदगी जितनी खूबसूरत उनके गानों में नजर आती है, असल में उतनी आसान कभी नहीं रही. लोगों को प्यार, उम्मीद और जिंदगी का मतलब सिखाने वाले इस कलाकार ने अपनी निजी जिंदगी में ऐसा दर्द झेला, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया.
हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार संतोष आनंद की, जिनके लिखे गाने आज भी लोगों की आंखों को नम कर देते हैं और दिलों को छू जाते हैं.
सुपरहिट गानों से मिली पहचान
संतोष आनंद ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसे सदाबहार गाने दिए जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’, ‘एक प्यार का नगमा है’ और ‘सुन साहिबा सुन’ जैसे गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. उनके गीतों में सच्चाई, इमोशन और जिंदगी का दर्द साफ झलकता था, जिसकी वजह से लोग उनसे आसानी से जुड़ जाते थे. उन्होंने बॉलीवुड की 30 फिल्मों में 100 से ज्यादा गाने लिखे हैं, वेरिन एक वक्त आया जब वो भुला से दिए गए और आर्थिक तंगी में अपना जीवन जीने को मजबूर हो गए.
निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष
प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें सफलता मिली, लेकिन उनकी निजी जिंदगी लगातार मुश्किलों से भरी रही.रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में उनके बेटे संकल्प आनंद और उनकी पत्नी ने दुखद तरीके से अपनी जान दे दी थी. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया और संतोष आनंद पूरी तरह टूट गए थे.जानकारी के अनुसार, साल 2015 संतोष आनंद जी के बेटे संकल्प आनंद अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ दिल्ली से मथुरा गए थे. वहां से लौटते समय उन्होंने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी. इस दर्दनाक हादसे में संकल्प और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी सुरक्षित बच गई थी.
सुसाइड नोट और आर्थिक परेशानियां
घटना के बाद पुलिस को एक लंबा सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का जिक्र था. बताया जाता है कि उस समय परिवार आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहा था, जिसने हालात और मुश्किल बना दिए थे.एक वक्त ऐसा भी आया जब संतोष आनंद को काम मिलना कम हो गया और जिंदगी मुश्किल होने लगी. उन्होंने कई इंटरव्यू में अपनी आर्थिक परेशानियों का जिक्र भी किया था. बाद में एक रियलिटी शो में उनकी कहानी सामने आने के बाद लोगों ने उनकी मदद भी की.
View this post on Instagram

