Last Updated:
कभी एक फ्लॉप फिल्म भी एक्टर के करियर पर सवाल खड़े कर कर देती हैं. ऐसा ही इस जानी मानी एक्ट्रेस के साथ हुआ था. लोग कहने लगे थे कि शायद वह बॉलीवुड में ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाएंगी. लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी. फिर शाहिद कपूर संग ऐसा रोमांस किया कि रातोंरात स्टार बन गईं.

नई दिल्ली. आज बॉलीवुड की सबसे सफल और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हसीना ने शुरुआत में खूब रिजेक्शन झेले हैं. फिर करण जौहर ने उनका साथ दिया. एक फ्लॉप ने तो उनका पूरा करियर ही बिगाड़ दिया था. लेकिन एक फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गईं. एक्ट्रेस के पति भी इडंस्ट्री के हैंडसम हंक स्टार हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके करियर की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी. एक वक्त ऐसा भी था, जब एक फ्लॉप फिल्म ने उनके पूरे करियर पर ब्रेक लगा दिया था.

आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं.आज कियारा आडवाणी का बड़ा नाम है, एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई जगह रिजेक्शन झेलने पड़े थे. ऐसे मुश्किल दौर में करण जौहर ने उनका साथ दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब इंडस्ट्री में उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल रही थी.यही वजह रही कि उन्हें कई जगह रिजेक्शन झेलने पड़े थे. उस दौर में करण जौहर ने उनका साथ दिया था, जब वह इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं और कोई उन्हें नहीं जानता था.

करियर की शुरुआत में संघर्ष कर चुकीं कियारा आज हर बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर रही हैं. उन्हें कई डिजाइनर्स तक ने सपोर्ट नहीं किया था. उस समय मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिल्ममेकर करण जौहर ने उनका साथ दिया.उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के उनका साथ दिया.करण जौहर को लेकर भी कियारा ने खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि लोग करण जौहर को नेपोटिज्म को लेकर काफी ट्रोल करते हैं, लेकिन सच यह है कि उन्होंने उस समय उनका साथ दिया था.

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये इस फिल्म में उनके अलावा जिमी शेरगिल, मोहित मारवा और बॉक्सर बिजेंद्र सिंह भी नजर आए थे. अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म में छोटा रोल निभाया था फिल्म, बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

इसके बाद कियारा का डेब्यू बिगड़ने के बाद लोग उन्हें लेकर बातें करने लगे कि शुरुआत में ही उनका करियर डूब गया है. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अगली फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था, इस फिल्म में कियारा ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

इंडस्ट्री में बड़ी पहचान लेकिन कियारा को साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह से मिली. 2019 में रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर संग रोमांस किया था. फिल्म में उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कियारा रातोंरात बड़ी स्टार बन गईं. फिल्म में प्रीति के किरदार ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई.

