Last Updated:
हिंदी फिल्म संगीत में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो किसी एक एहसास या शैली तक सीमित नहीं रहतीं. रूप कुमार राठौड़ उन्हीं चुनिंदा गायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने सुरों से कभी देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, तो कभी मोहब्बत और सूफियाना एहसास को नई गहराई दी. उनकी आवाज में एक ऐसी सादगी और दर्द है, जिसने तीन दशकों से अधिक समय तक श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाए रखी है. रूप कुमार राठौर की निजी जिंदगी भी उनके गानों से कम दिलचस्प नहीं है. आज 10 जून को सिंगर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं.

नई दिल्ली.10 जून को मुंबई में जन्मे रूप कुमार राठौड़ का संगीत से रिश्ता विरासत में मिला. उनके पिता पंडित चतुर्भुज राठौड़ हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के प्रतिष्ठित कलाकार थे. घर का माहौल पूरी तरह संगीत से जुड़ा था, इसलिए बचपन से ही रूप कुमार का झुकाव भी इसी दिशा में हो गया. हालांकि उन्होंने अपने सफर की शुरुआत गायक के रूप में नहीं, बल्कि तबला वादक के रूप में की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के लिए कई कालजयी गानों को आवाज देने वाले रूप कुमार राठौड़ ने अपने सफर की शुरुआत तबला वादक के तौर पर की थी. शुरुआती दिनों में वह कई मशहूर गजल गायकों के साथ तबला बजाते थे और इसी दौरान संगीत की बारीकियों को करीब से समझने का मौका मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

1990 के दशक में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन असली पहचान उन्हें 1997 में आई जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ से ही मिली थी. फिल्म का गीत ‘संदेशे आते हैं’ आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में गिना जाता है. सैनिकों के दर्द, परिवार से दूरी और देश के प्रति समर्पण को जिस संवेदनशीलता के साथ उन्होंने अपनी आवाज दी, उसने इस गीत को अमर बना दिया. इसी फिल्म का ‘तो चलूं’ गीत भी श्रोताओं के बीच खूब पसंद किया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)
Add News18 as
Preferred Source on Google

रूप कुमार राठौड़ की खासियत यह रही कि उन्होंने खुद को सिर्फ एक तरह के गीतों तक सीमित नहीं रखा. जहां ‘संदेशे आते हैं’, ‘जिंदगी मौत न बन जाए’, ‘खुश रहना’ और ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ जैसे गीतों में देशप्रेम की भावना दिखाई दी, वहीं रोमांटिक और सूफियाना गीतों में भी उनकी आवाज ने अलग पहचान बनाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का ‘तुझ में रब दिखता है’ उनके करियर के सबसे लोकप्रिय प्रेम गीतों में शामिल है. इस गाने ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई और आज भी शादी-ब्याह से लेकर खास मौकों पर सुनाई देता है. इसके अलावा ‘मौला मेरे मौला’, ‘तेरे लिए’, ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ और ‘ओ सैयां’ जैसे गीतों ने उन्हें हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों का पसंदीदा बना दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

बहुमुखी प्रतिभा के धनी रूप कुमार राठौड़ ने सिर्फ हिंदी तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, उड़िया और असमिया समेत कई भाषाओं में हजार से ज्यादा गीत गाए. उनकी आवाज ने रीजनल संगीत को भी समृद्ध किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

रूप कुमार राठौड़ की पत्नी सोनाली राठौड़ भी मशहूर गजल गायिका हैं. दोनों पति-पत्नी साथ में विदेशों में बैठक भी करते हैं. इनकी जोड़ी के गानों को काफी पसंद किया जाता है. वो दोनों अक्सर विदेशों में यात्रा और कॉन्सर्ट करते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

सोनाली के साथ रूप कुमार राठौड़ की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है. दरअसल, सोनाली भजन सम्राट अनूप जलोटा की पत्नी थीं. रूप अपने गुरु अनूप की मंडली में तबला बजाते थे और उसी दौरान उनकी मुलाकात सोनाली से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान प्यार में तब्दील हो गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

दोनों के अफेयर की भनक अनूप जलोटा को उनके विदेश यात्रा से आने के बाद हुई थी. जब अनूप जलोटा अपने संगीत कार्यक्रमों के सिलसिले में अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी सोनाली राठौड़ से भी साथ चलने के लिए कहा. हालांकि, सोनाली ने विदेश जाने से साफ इनकार कर दिया. उस समय अनूप जलोटा उनकी इस बात के पीछे की वजह समझ नहीं पाए थे. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि सोनाली और उनकी संगीत मंडली में तबला बजाने वाले रूप कुमार राठौड़ के बीच नजदीकियां बढ़ चुकी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय तक चुपचाप रिश्ता रहा, जिसकी भनक शुरुआत में किसी को नहीं लगी. बाद में इसी रिश्ते ने नया मोड़ लिया और सोनाली राठौड़ तथा रूप कुमार राठौड़ ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. दोनों ने भागकर शादी कर ली और वो दोनों आज भी खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम roopsunalirathod)

