Last Updated:
हिंदी सिनेमा का वो विलेन, जिसने कभी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था. लेकिन फिल्में मिलती रही और काम करते रहे. अपने करियर में रेखा और वहीदा रहमान के भाई के रोल निभाए. लेकिन राखी के साथ ऐसा सीन किया कि उसके बाद खुद का घर ही छिन गया.

नई दिल्ली. कुछ लोग मजबूरी, तो कुछ फिल्मी परिवार से होने की वजह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं. लेकिन ये एक्टर कभी सिनेमा की दुनिया में आना ही नहीं चाहता था. लेकिन किस्मत ने इसे एक्टर बना दिया. करियर में नेगेटिव रोल के जरिए धाक जमाने वाले एक्टर को ताउम्र मलाल रहा कि वह कभी दिलीप कुमार के साथ काम नहीं कर पाए.

हिंदी सिनेमा में जब भी खतरनाक विलेन का जिक्र होता है, तो सबसे पहले नाम याद आता है, रंजीत का. अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने महिलाओं को परेशान करने वाले खलनायक के तौर पर ही दिखाया गया. उनकी छवि इतनी मजबूत रही कि दर्शक उन्हें देखकर ही सिहर उठते थे.

वहीं दूसरी तरफ रंजीत की असल जिंदगी संघर्ष, भावनाओं और अधूरे सपनों से भरी रही है. एक समय ऐसा भी आया जब एक फिल्मी सीन की वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था. उनके मां और बाप उनका ये सीन देखकर बहुत शर्मिंदा हुए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोग जानते हैं कि रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले रंजीत को करियर शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा. फिल्मों में पहचान मिलने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी अलग जगह बनाई.

1970-80 के दशक में वे हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित विलेन बन गए. लेकिन इससे पहले उन्होंने साफ सुथरे रोल भी निभाए थे. करियर की शुरुआत में उन्होंने वहीदा रहमान और रेखा के भाई के रोल निभाए थे. लेकिन उस वक्त उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली.

लेकिन रंजीत ने जब राखी के साथ फिल्म ‘शर्मीली’ में काम किया तो उनके लिए मुसीबत की घड़ी आ गई थी.उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म मैं मेरा राखी के साथ रेप सीन था. लेकिन जब वो सीन मेरे माता-पिता ने देखा तो वह फिल्म को बीच में छोड़कर ही सिनेमाघर से उठकर चले गए.

हद तो तब हुई जब उन्होंने मुझे घर से ही निकाल दिया. हालांकि उस वक्त बाद में राखी ने मेरी मां से मिलकर मेरी खूब तारीफ की. उन्होंने मेरी एक्टिंग को लेकर भी मां को समझाया और कहा कि वह अच्छे इंसान हैं. वो तो सिर्फ फिल्म का एक सीन था.

बता दें कि रंजीत ने अपने करियर में तकरीब हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. लेकिन राजकुमार और दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका उन्हें कभी नहीं मिला. अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें ताउम्र इस बात का मलाल रहा कि उन्हें इन दो दिग्गजों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला. क्योंकि जब इन दोनों के साथ काम करने के ऑफर उन्हें मिलते थे, तो वह दूसरी फिल्मों में बिजी होते थे.

