Protool

राज कपूर का वो गाना, जिसे अश्लील बताकर सेंसर बोर्ड ने कई बार किया रिजेक्ट फिर बना सुपरहिट! पहचाना ?

 

arw img

आज से करीब 66 साल पुराना एक ऐसा गाना था, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं. इस गानें में राज कपूर ने अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था,जिसने हर किसी का का दिल जीत लिया था.लेकिन शायद बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि इस गाने को सेंसर बोर्ड ने पहले रिजेक्ट कर दिया था. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं,वो कोई और नहीं “डम डम डिगा डिगा, मौसम भीगा भीगा” गाना है. यह बॉलीवुड का वो आइकॉनिक गाना है जिसे कभी सेंसर बोर्ड ने पास करने से मना कर दिया था. कहा जाता है कि इसके बोल और अंदाज़ उस दौर के हिसाब से काफी अलग माने गए थे, इसलिए इसे दो फिल्मों से बाहर कर दिया गया. लेकिन बाद में राज कपूर ने इस गाने को अपनी फिल्म छलिया में जगह दी और फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया. मुकेश की आवाज़, कल्याणजी-आनंदजी का संगीत और बारिश में फिल्माया गया ये गाना लोगों के दिलों में बस गया. आज भी जब ये गीत बजता है तो पुरानी फिल्मों का वही सुनहरा दौर याद आ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *