Last Updated:
80 और 90 के दशक में अपनी बोल्डनेस से तहलका मचाने वाली मशहूर बॉलीवुड हसीना ने जब अमिताभ बच्चन के साथ आइकॉनिक गाना जुम्मा चुम्मा किया, तो वह रातों-रात नेशनल सेंसेशन बन गईं. पूरा देश उनका दीवाना था और मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाए खड़े रहते थे. लेकिन साल 1992 में अपने करियर के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचकर ग्लैमर क्वीन ने शादी की और अचानक बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आज यह एक्ट्रेस चकाचौंध की दुनिया से दूर अपनी एक बेहद शांत और खूबसूरत लाइफ जी रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने शादी करने के बाद ग्लैमर की दुनिया से चुपचाप दूरी बनाई है. इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं. पॉपुलैरिटी के पीक पर पहुंचकर अचानक गायब हो जाने वाले चेहरों में किमी काटकर हैं. वह 80 के दशक के आखिरी सालों और 90 की शुरुआत में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ग्लैमर क्वीन बनकर उभरी थीं. अपनी बोल्ड ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस, कातिलाना लुक्स और चार्टबस्टर गानों के दम पर उन्होंने उस दौर के कमर्शियल सिनेमा पर राज किया, जब बड़े-बड़े हीरो का बोलबाला था.

किमी ने अपनी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया था. लेकिन जैसे ही उनका स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंचा, उन्होंने शादी की और अचानक बड़े पर्दे को अलविदा कहकर चकाचौंध की इस दुनिया से हमेशा के लिए गायब हो गईं. दिग्गज अदाकारा मीना फर्नांडिस की बेटी किमी काटकर ने महज 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रख दिया था. अपनी गजब की खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के दम पर उन्होंने बहुत जल्द सबका ध्यान खींचा और फिल्मों की तरफ रुख कर लिया.

साल 1985 में उन्होंने एक छोटे से सपोर्टिंग रोल से डेब्यू किया, लेकिन इसी साल आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. हेमंत बिरजे के अपोजिट इस फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज ने रातों-रात सनसनी मचा दी और वह बॉलीवुड की ‘टार्जन गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद किमी 80 और 90 के दशक की सबसे डिमांडिंग ग्लैमर स्टार बन गईं. मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे. इसके बाद उन्होंने ‘लहू’, ‘दरिया दिल’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘गैर कानूनी’ और ‘खून का कर्ज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. किमी का क्रेज उस दौर में इस कदर था कि साल 1989 में उनकी एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 15 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसने उन्हें उस दौर की सबसे व्यस्त और बड़ी स्टार बना दिया था.

साल 1991 में आई फिल्म हम में अमिताभ बच्चन के साथ उनके आइकॉनिक गाने जुम्मा चुम्मा ने तहलका मचा दिया था. इस गाने ने किमी काटकर को रातों-रात एक सेंसेशन बना दिया. गाना इतना ब्लॉकबस्टर रहा कि दशकों बाद आज भी लोग किमी को ‘जुम्मा चुम्मा गर्ल’ के नाम से ही याद करते हैं. लेकिन जब उनका करियर सातवें आसमान पर था, तब किमी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया. साल 1992 में मशहूर फोटोग्राफर और एड फिल्ममेकर शांतनु शोरी से शादी करने के बाद उन्होंने हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

कई हीरोइनों की तरह वह धीरे-धीरे गायब नहीं हुईं, बल्कि उन्होंने खुद होशोहवास में चकाचौंध से दूर जाने का फैसला किया. शादी के बाद उन्होंने मुंबई छोड़ दी और पूरी तरह अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार पर फोकस कर लिया. बरसों तक वह फिल्मी पार्टियों, मीडिया और कमबैक प्रोजेक्ट्स से पूरी तरह दूर रहीं. साल 2025 में शीबा के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में किमी ने आखिरकार इस बड़े फैसले की वजह का खुलासा किया.

उन्होंने बताया, ‘फिल्मों को छोड़ने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि उस दौर में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ संभालना नामुमकिन जैसा था. उस जमाने में किसी एक्ट्रेसे के लिए शादीशुदा होना तो दूर, रिलेशनशिप में होना भी करियर के लिए खतरा माना जाता था. मेकर्स चाहते थे कि आप पर्दे पर हमेशा सिंगल दिखें, ताकि फैंस आपको अपना समझ सकें. किमी ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि जिंदगी एक ही है और मैंने इसमें सब कुछ देख लिया. मैं मॉडल बनी, फिल्मों में आई और इंडस्ट्री के महानायक (अमिताभ बच्चन) के साथ काम भी किया. अब मैं बस एक यंग मदर बनना चाहती थी और अपनी फैमिली के साथ सुकून की जिंदगी जीना चाहती थी.’

आज किमी काटकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर एक बेहद शांत और प्राइवेट लाइफ जी रही हैं. शादी के बाद अपने पति और बेटे के साथ कई साल ऑस्ट्रेलिया में गुजारने के बाद वह भारत लौट आई थीं और बेटे की पढ़ाई के लिए पुणे में सेटल हो गई थीं. 80 और 90 के दशक के बाकी सितारों की तरह किमी ने कभी भी रियलिटी शोज या फिल्मों में कमबैक करने की कोशिश नहीं की. शीबा के साथ अपनी इसी में किमी ने बताया कि अब वह अपने परिवार के साथ गोवा में शिफ्ट हो चुकी हैं और नानी-दादी बनकर अपनी इस नई लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं.

