Last Updated:
प्रतीक स्मिता पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है. यह क्रिप्टिक नोट उन्होंने तब लिखा जब उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने उन पर पिता राज बब्बर का आर्थिक लाभ उठाने का आरोप लगाया. प्रतीक ने किसी के नाम लिए गलत जानकारी होने का दावा किया है.

प्रतीक स्मिता पाटिल और उनके पिता राज बब्बर के बीच काफी समय से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. प्रतीक ने पिछले साल फरवरी में गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी की. इस शादी में बब्बर फैमिली का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था. सिर्फ प्रतीक के मां दिवंगत स्मिता पाटिल की तरफ के रिश्तेदार शामिल हुए थे. राज बब्बर की गैरमौजूदगी ने रिश्ते में खटास को जन्म दिया. तबसे मतभेद बने हुए हैं. अब, प्रतीक ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा है. (फाइल फोटो)

प्रतीक एस पाटिल ने अपने सौतेले भाई आर्य बब्बर के उन पर पिता का आर्थिक फायदा उठाने के आरोप के बाद शेयर किया. प्रतीक के इस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है. प्रतीक ने इंस्टा पर अपनी पत्नी प्रिया बनर्जी द्वारा शेयर किया गया एक क्रिप्टिक नोट फिर से शेयर किया. (फाइल फोटो)

इस नोट में लिखा था, “अगर गलत जानकारी से बिल भरते, तो कुछ लोग आखिरकार सफल हो जाते.” इसके साथ ही प्रतीक ने हैशटैग IYKYK भी जोड़ा. हालांकि दोनों ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह नोट आर्य के दावों पर तंज जैसा लग रहा था. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पोस्ट को डिकोड करें, तो इसका मतबल यह है कि अगर गलत जानकारी को सही मान लेता है, तो वो उसकी वेबकूफी है. दरअसल, विक्की लालवानी से बात करते हुए आर्य ने बताया कि उनके परिवार ने प्रतीक के साथ रिश्ता सुधारने की कोशिश की, लेकिन प्रतीक ने हमेशा राज बब्बर के पूरे परिवार को गलत ठहराया है. (फाइल फोटो)

आर्य बब्बर ने आगे कहा, “ये ऐसा है कि जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा हो और आपको जीने के लिए पापा से पॉकेट मनी चाहिए, तब वो आपके पापा हैं. जब आप उस घर में रहना चाहते हैं जो आपके पापा ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब वो आपके पापा हैं….” (फाइल फोटो)

आर्य बब्बर ने आगे कहा, “…जब आपको सारे फायदे चाहिए, तब वो आपके पापा हैं. लेकिन जब आपको समाज के सामने उन्हें अपनाना और सम्मान देना हो, तब वो आपके पापा नहीं हैं. ये क्या है? बड़े भाई के तौर पर मैं उसे प्यार करता हूं, लेकिन जब वो गलत है, तो वो गलत है, और इस मामले में वो गलत है.” (फाइल फोटो)

आर्य ने आगे कहा, “ये कितनी बड़ी ट्रेजेडी है कि जिस स्मिता मां के लिए मेरे पापा ने अपना परिवार छोड़ दिया, आज उसी स्मिता मां का बेटा उन्हें अपना पिता मानने को तैयार नहीं है. इससे बड़ी ट्रेजेडी क्या हो सकती है? बड़े भाई के तौर पर मैं उसके लिए हमेशा रहूंगा, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं उसे पहले जैसा गले लगा सकता हूं और प्यार कर सकता हूं, तो शायद नहीं.” (फाइल फोटो)

बता दें कि राज बब्बर ने 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी और उनके दो बच्चे हुए-आर्य बब्बर और जूही बब्बर. हालांकि, शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया. खबरों के मुताबिक, 1982 में उन्होंने नादिरा से तलाक लिया और एक साल बाद स्मिता से शादी कर ली. (फाइल फोटो)

राज और स्मिता के बेटे प्रतीक का जन्म 1986 में हुआ, लेकिन स्मिता की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत के बाद राज बब्बर फिर से नादिरा के साथ रहने लगे. (फाइल फोटो)

