Last Updated:
सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में शिकायत दर्ज कराई है. फेडरेशन इस मामले पर 25 मई को फैसला सुनाएगा.

‘डॉन 3’ को लंबे समय से लेकर बज बना हुआ है. एक-दो साल पहले खबर आई की फरहान अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच टकराव चल रहा है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे रणवीर सिंह ने फिल्म करने से मना कर दिया है. इससे फरहान नाराज हैं और उनके खिलाफ फेडरेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. (फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार, ‘डॉन 3’ मेकर्स रणवीर सिंह से मुआवजा मांगने की भी तैयारी कर रहे हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब खबरें आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना हाथ खींच लिया है. हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. (फाइल फोटो)

‘डॉन’ फ्रेंचाइजी को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक माना जाता है. पहले दो पार्ट में शाहरुख खान लीड रोल में थे. ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को डॉन का रोल देने की खबरें आई थीं, जिसे लेकर काफी उत्सुकता थी. अब रणवीर के फिल्म से बाहर होने की खबर से मेकर्स नाराज हैं और कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत देकर रणवीर सिंह पर फिल्म से बाहर होने का आरोप लगाया है. एफडब्ल्यूआईसीई ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)

फेडरेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ऑफिशियल बयान जारी कर बताया है कि वे इस पूरे मामले की पूछताछ कर रहे है. साथ ही उन्होंने बताया कि 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जाएगी, जिसमें इस विवाद पर उनके आधिकारिक फैसले की घोषणा की जाएगी. (फाइल फोटो)

एफडब्ल्यूआईसीई ने मीडिया को सूचित करते हुए बताया कि सोमवार, 25 मई को शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरेशन शिकायत और जांच के बाद अपना आधिकारिक फैसला सुनाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थान एफडब्ल्यूआईसीई कार्यालय, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई रहेगा. (फाइल फोटो)

एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बी एन तिवारी और महासचिव अशोक दुबे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आमंत्रित किया है. (फाइल फोटो)

बात करें वर्कफ्रंट की तो रणवीर आखिरी बार धुरंधर फ्रेंचाइजी में नजर आए. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, फरहान अख्तर आखिरी बार ‘120 बहादुर’ में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. (फाइल फोटो)

