Last Updated:
आज अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्मदिन है. इस मौके पर उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने किशोरावस्था के दौरान हुए एक परेशान करने वाले अनुभव का जिक्र किया था. सोनम ने बताया था कि कम उम्र में उन्हें सार्वजनिक स्थान पर मोलेस्टेशन का सामना करना पड़ा था. वह घटना याद आते ही आज भी वह सिहर उठती हैं. क्या है वह पूरी घटना आइए विस्तार से जाने…

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक बार अपने बचपन के उस दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया था, जिसे वह वर्षों तक नहीं भूल पाईं. उन्होंने बताया था कि एक मूवी थिएटर में उनके साथ ऐसी घटना हुई थी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान रहीं.

बर्थडे पर चर्चा में सोनम कपूर
अपने जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. फिल्मों, फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री ने कभी अपने बचपन में हुए एक दर्दनाक अनुभव का जिक्र किया था, जिसने उनके प्रशंसकों को भी भावुक कर दिया था.

टीनएज में झेला था बुरा अनुभव
सोनम कपूर ने बताया था कि जब वह महज 13-14 साल की थीं, तब उन्हें मोलेस्टेशन जैसी दर्दनाक घटना का सामना करना पड़ा था. किशोरावस्था में हुआ यह अनुभव उनके मन पर गहरी छाप छोड़ गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2016 में किया था खुलासा
साल 2016 में एक चर्चा के दौरान सोनम कपूर ने पहली बार इस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया था कि यह उनके जीवन के सबसे परेशान करने वाले पलों में से एक था.

दोस्तों के साथ देखने गई थीं फिल्म
सोनम कपूर ने बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर में एक फिल्म देखने गई थीं. उस दिन उनकी एक दोस्त का जन्मदिन भी था और सभी दोस्त खुशी-खुशी समय बिता रहे थे.

समोसे लेने पहुंचा था दोस्तों का ग्रुप
फिल्म के दौरान सोनम और उनके दोस्त समोसे लेने के लिए थिएटर के काउंटर पर पहुंचे. सभी दोस्त लाइन में खड़े थे और माहौल बिल्कुल सामान्य था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल सब बदल जाएगा.

अचानक हुई घिनौनी हरकत
इसी दौरान भीड़ में एक अंजान व्यक्ति पीछे से आया और सोनम कपूर के ब्रेस्ट दबाकर चला गया. यह सब इतना अचानक हुआ कि वह कुछ समझ ही नहीं पाईं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ.

अंदर तक हिल गई थीं सोनम
घटना के बाद सोनम कपूर बुरी तरह घबरा गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया दें और उनके मन में डर तथा असहजता की भावना घर कर गई थी.

फूट-फूटकर रोने लगी थीं
सोनम ने बताया था कि इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया था कि वह वहीं रोने लगीं. वह काफी देर तक खुद को संभाल नहीं सकीं और गहरे सदमे में चली गई थीं.

कई साल तक घरवालों को नहीं बताया
इस दर्दनाक अनुभव के बारे में सोनम कपूर ने कई वर्षों तक अपने परिवार से भी बात नहीं की. वह इस घटना को अपने भीतर दबाए रहीं और लंबे समय तक इसका बोझ अकेले ही उठाती रहीं.

ऐसी घटनाएं गहरा असर छोड़ती हैं
सोनम कपूर ने कहा था कि ऐसी घटनाएं किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से झकझोर सकती हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने और पीड़ितों को अपनी आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया था.

सोनम कपूर के अनुसार, आपके साथ हुआ मोलेस्टेशन मन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं. उन्होंने वर्षों बाद इस बारे में खुलकर बात करके उन्होंने न सिर्फ अपना दर्द साझा किया, बल्कि महिलाओं को यह मैसेज भी दिया है कि उनके साथ हुए किसी अन्याय को लेकर खुलकर आवाज रखनी चाहिए.

