Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं, बल्कि अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते थे.अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शराबी’ के एक गाने के लिए तो उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी. फिल्म के एक गाने के लिए उन्होंने ऐसा एक्सपेरिमेंट किया था कि लोग आज भी याद कर हैरान हो जाते हैं.

नई दिल्ली. किशोर कुमार अपने गानों में जान फूंक दिया करते थे. अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शराबी’ के एक गाने के लिए तो उन्होंने रिकॉर्ड करते वक्त ऐसा दिमाग लगाया कि उन्होंने वो गाना ही लेटकर गाया था. आज भी लोग उस गाने को भूल नहीं पाए हैं.

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन फिल्म शराबी की तो कहानी ही नहीं, गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक मशहूर गाना ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ ये गााना तो काफी पसंद किया गया था.

इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था. इस गाने को उन्होंने लेटकर गाया था, ताकि गाने में शराबी इंसान का असली दर्द और मस्ती महसूस हो सके. बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके कई गाने तो आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. खासतौर किशोर कुमार की आवाज अमिताभ बच्चन पर इतनी फिट बैठती थी कि लोगों की दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आने लगी थीं. साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘शराबी’ के गानों ने भी ये ही जलवा दिखाया था.

साल 1984 में अमिताभ की ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. फिल्म के गाने तो बहुत पसंद किए गए थे. फिल्म के गाने ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे’, ‘दे दे प्यार दे’ और ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आज भी लोगों के जहन में बसे हैं.

फिल्म ‘शराबी’ के मशहूर गाने ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ के लिए तो किशोर कुमार ने लेटकर गाना गाया था.जब इस गाने की रिकॉर्डिंग चल रही थी, उस वक्त डायरेक्टर प्रकाश मेहरा, म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी और पूरी टीम मौजूद थी.

प्रकाश मेहरा ने उन्हें पूरी बात समझा दी थी कि फिल्म में अमिताभ अपनी गर्लफ्रेंड का नशे में इंतजार कर रहे हैं और उसका बर्थडे है, लेकिन वह उनके इंतजार में शराब पी रहा है और उदास होकर यह गाना गाता है.किशोर कुमार ने कहा शराब के नशे में अक्सर लोग ठीक से बैठ या लेट नहीं पाते. उन्होंने तुरंत बप्पी लाहिड़ी से कहकर एक लंबी टेबल मंगवाई और उस पर लेटकर गाना रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

पहली शादी टूटने के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में मधुबाला आईं. दोनों का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है. किशोर कुमार जानते थे कि मधुबाला को दिल की गंभीर बीमारी है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देकर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया.

