Protool

एक तरफ टूट रही थी 21 साल की शादी, दूसरी तरफ कैंसर से जूझती मां, ‘इकबाल’ को याद आया जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त

Last Updated:

अर्जुन रामपाल ने पिछले साल और इस साल आई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों में खलनायक मेजर इकबाल का रोल अदा किया. उन्होंने फिल्म में अपने रोल से खूब वाहवाही बटोरी और उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने भी सराहा. हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. उस दौर को याद करके एक्टर के आंसू छलक पड़े.

नई दिल्ली. अर्जुन रामपाल ने कैंसल्ड टू क्राउन पॉडकास्ट पर शिरकत की. इस पॉडकास्ट की होस्ट सोहिनी के साथ बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने अपना दर्द शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में ऐसा मुश्किल वक्त आय़ा था जब उन्हें लगा कि सबकुछ खत्म हो गया है. वो निराशा के अंधेरे में डूबते जा रहे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

अर्जुन रामपाल ने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टनर गेब्रियाला ने उन्हें सहारा दिया. दोनों ने मिलकर मुश्किल वक्त का सामना किया और वो मजबूत होकर निकले. एक्टर ने अपने बेटे अरिक के जन्म को अपनी जिंदगी का नया अध्याय बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

अर्जुन रामपाल कहते हैं कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा था जब उन्हें बहुत अकेला महसूस होता था. उन्हें लगता था कि वो अपनी जिंदगी में पूरी तरह अकेले थे. वो कहते हैं कि ये अकेलापन किसी के साथ न होने की वजह से नहीं था. वो अपने साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से उन्हें तन्हा महसूस हो रहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो आगे कहते हैं कि पहले उनका उनके साथ रिश्ता इतना खास नहीं था, लेकिन उस मुश्किल दौर से निकलने के बाद अब वो अपने साथ और कनेक्टेड हैं. धुरंधर के मेजर इकबाल कहते हैं कि उस वक्त उनकी जिंदगी में सबकुछ एक साथ बिखर रहा था. एक तरफ उनकी 21 साल की शादी टूट रही थी. उनका रिश्ता नहीं चल पा रहा था और दूसरी तरफ उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

वो बताते हैं, ‘मेरी शादी टूट रही थी. मैं बहुत दुखी था क्योंकि मुझे लगता है कि प्यार हमेशा के लिए नहीं होता है. प्यार बदलता रहता है. जिंदगी में सबकुछ बदलता रहता है. हम वक्त के साथ बदलते रहते हैं. कभी-कभी बदलते-बदलते हम लोग एक दूसरे से दूर हो जाते हैं और एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

अर्जुन रामपाल आगे कहते हैं कि उनकी जिंदगी में सबकुछ एक साथ बिखर रहा था. जिस वक्त उनकी शादी टूट रही थी, उसी वक्त उनकी मां भी कैंसर से जूझ रही थीं. एक्टर आगे बताते हैं, ‘मैं एक साथ सभी लोगों को खो रहा था. जो लोग भी मेरे करीब थे, वो सब एक साथ मुझसे दूर हो रहे थे. 3 साल पहले ही मैंने अपने पिता को खोया था’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

वो कहते हैं कि जब आप सबकुछ गंवा बैठते हैं तो आप अपने अंदर झांकने के लिए मजबूर हो जाते हैं. आफ अपने अंदर देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं. आप सझने की कोशिश करते हैं कि आखिर आपसे कहां क्या गलती हुई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

अपनी गर्लफ्रेंड गेब्रियाला के बारे में अर्जुन रामपाल ने कहा कि वो मुश्किल वक्त में उनका सहारा थीं. उन्होंने खुद अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहा है जिसकी वजह से वो सब समझ सकती थीं. एक्टर अपने बेटे अरिक के जन्म को अपने लिए भी एक नया जीवनदान बताते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *