Protool

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, 31 साल की उम्र में दुनिया को कह गई अलविदा, दर्दनाक मौत देख कांप उठी थी इंडस्ट्री

Last Updated:

फिल्मी जगत में कई सितारे ऐसे हैं जो अपने अभिनय के साथ ही अपनी पर्सनैलिटी और व्यवहार से भी लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ जाते हैं. दिवंगत अभिनेत्री सौंदर्या उन्हीं सितारों में से एक थीं. बेहद कम उम्र में सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाली सौंदर्या आज भी अपने अभिनय और सादगी के लिए याद की जाती हैं.

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सौंदर्या को बॉलीवुड दर्शक आज भी उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ के लिए याद करते हैं. फिल्म में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल अदा किया था. ‘सूर्यवंशम’ बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों में शामिल है. कम उम्र में सफलता हासिल कर चुकीं सौंदर्या ने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. सौंदर्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक थीं.

उन्होंने कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी. सौंदर्या द्वारा अभिनीत ‘आप्तमित्र’ फिल्म कन्नड़ की ऑल टाइम हिट फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में सौंदर्या की जगह किसी और अभिनेत्री की कल्पना करना भी मुश्किल है.

इस फिल्म में एक और अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रेमा भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की चमकदार अभिनेत्रियों में से एक थीं. प्रेमा दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या की सबसे अच्छी दोस्त भी थीं. हालिया इंटरव्यू में प्रेमा ने सौंदर्या की मौत के बारे में खुलकर बात की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हाल ही में अभिनेत्री प्रेमा ने सुमन टीवी को दिए इंटरव्यू में अपने फिल्मी सफर के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं. साथ ही दिवंगत वरिष्ठ अभिनेत्री सौंदर्या के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी खुलकर बात की. प्रेमा ने बताया कि सौंदर्या कभी भी प्रतिस्पर्धात्मक सोच नहीं रखती थीं. वह हमेशा अपने किरदार को ही प्राथमिकता देती थीं. ‘आप्तमित्र’ की शूटिंग के दौरान प्रेमा को विष्णुवर्धन और सौंदर्या के साथ मस्ती करना बहुत पसंद था.

Soundarya Death

प्रेमा ने खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म आप्तमित्र की शूटिंग के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उस दौरान वह अभिनेता विष्णुवर्धन और सौंदर्या के साथ खूब मस्ती करती थीं. हालांकि सौंदर्या आमतौर पर कम बोलती थीं, लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. प्रेमा ने कहा कि सौंदर्या के साथ बिताए वो पल आज भी उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हैं.

Soundarya Death

इंटरव्यू में प्रेमा ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि सौंदर्या जैसी प्रेरणादायक जिंदगी पर बायोपिक बनाने से लोग क्यों डरते हैं. उनके मुताबिक, सौंदर्या ने अपने टैलेंट और एक्सप्रेशन के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी. वह अपने खानपान को लेकर भी काफी अनुशासित थीं. प्रेमा ने मुस्कुराते हुए बताया कि सौंदर्या ने ही उन्हें घी के साथ चावल खाना सिखाया था.

Soundarya Death

प्रेमा ने सौंदर्या के निधन को याद किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सौंदर्या का शव बॉक्स में रखा देखा और उनकी मां की चीखें सुनीं, तब उन्हें जिंदगी की सच्चाई समझ आई. उस पल ने उन्हें एहसास कराया कि चाहे आप जिंदगी में कुछ भी हासिल कर लो आखिर में सबकुछ यहीं छोड़कर जाना पड़ता है.

Soundarya Death

एक्ट्रेस प्रेमा ने बताया कि जब उन्होंने सौंदर्या के निधन की खबर सुनी तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ. प्रेमा ने दिवंगत एक्ट्रेस के पति के बारे में भी बात की. वो कहती हैं कि उनके पति रघु अब सॉफ्टवेयर फील्ड में काम कर रहे हैं. उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और उनके दो बच्चे हैं. प्रेमा के अनुसार, रघु आज भी बेहद सरल इंसान हैं और उनका संपर्क अब भी बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *